Sweets Without Sugar In Hindi: त्यौहार का सीजन आते ही भारतीय घरों में तरह-तरह के पकवान खाकर मिठाई बनना शुरू हो जाती है. क्योंकि मिठाइयों के बिना सेलिब्रेशन अधूरा है. लेकिन इस बार त्योहारों पर चीनी का खर्चा जेब पर भारी पड़ रहा है. क्योंकि बाजार में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में क्यों न इस बार त्यौहारी मिठास को बिना चीनी के ही कुछ नया और सेहतमंद अंदाज दिया जाए?
आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिल्कुल आसान तरीके से घर पर ही बिना चीनी (Sugar-Free Sweets) की मिठाई बना सकते हैं. ये न सिर्फ आपके बजट को संभालेंगी, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सेहत का पूरा ख्याल रखेंगी.
इस बार इन शुगर-फ्री रेसिपीज को करें ट्राई-
1. मालपुआ-
मालपुआ एक ट्रेडिशनल रेसिपी है जिसे आमतौर पर त्यौहारों के समय बनाया जाता है. डायबिटीज के मरीज शुगर फ्री मालपुआ रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. ठंडी रबड़ी के साथ गर्मागर्म मालपुआ खाने का मजा ही अलग होता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
2. बर्फी-
बर्फी खाना भला किसे पसंद नहीं है. अगर आपको भी बर्फी खाना पसंद है और आप सिर्फ इसलिए नहीं खा रहे हैं क्योंकि, आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको बता दें कि आप अखरोट, अंजीर, पिस्ता और बादाम से बनी बर्फी खा सकते हैं. पूरी रेसिपी यहां देखें.

3. राजगिरा की चिक्की-
डायबिटीज मरीजों के लिए गुड़ से बनी राजगिरा की चिक्की को बेस्ट डिज़र्ट में से एक माना जाता है. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. स्वाद और सेहत से भरपूर राजगिरा की चिक्की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
न्यूट्रिशन वैल्यू- 1 पीस अनुमानित
- कैलोरी- लगभग 320 से 350 kcal
- प्रोटीन- लगभग 6 से 8 ग्राम
- फैट- लगभग 12 से 15 ग्राम (हेल्दी फैट्स जो नट्स से मिलते हैं)
- कार्बोहाइड्रेट- लगभग 45 से 50 ग्राम (नेचुरल फ्रूट शुगर)
- फाइबर- लगभग 6 से 8 ग्राम (पाचन के लिए बेहतरीन)
सेहत के लिए फायदेमंद-
- वजन कंट्रोल- चूंकि इनमें चीनी का इस्तेमाल नहीं किया गया है, इसलिए यह कैलोरी को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती हैं.
- एनर्जी- इनमें बादाम, काजू और खजूर होने के कारण आपको ताकत मिलती है और थकान महसूस नहीं होती.
- पाचन तंत्र- खजूर और मेवों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को दुरुस्त रखते हैं.
- डायबिटीज- नेचुरल मिठास होने की वजह से इसे डॉक्टर की सलाह के बाद डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में एन्जॉय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बिना चाशनी बनाएं महाराष्ट्र की फेमस अनारसा मिठाई, जानें हलवाई वाली सीक्रेट रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं