विज्ञापन

मीठा भी, फिटनेस भी! एक बाइट में मिलेगा 5 ग्राम प्रोटीन, वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी

​जिम लवर्स के लिए परफेक्ट डेजर्ट, अगर आप भी प्रोटीन के साथ वजन को कम करना चाहते हैं, इस प्रोटीन फ्रूट बाइट्स को ट्राई करें.

मीठा भी, फिटनेस भी! एक बाइट में मिलेगा 5 ग्राम प्रोटीन, वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी
प्रोटीन से भरपूर वेट लॉस स्वीट रेसिपी.
NDTV

क्या आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, लेकिन वजन बढ़ने की वजन से इसे खाना छोड़ देते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाने से न सिर्फ आपकी मीठे की क्रविंग शांत होगी, बल्कि आपको एक बाइट में 5 ग्राम प्रोटीन भी मिलेगा. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का जब भी मन करें, तो इस डिश को आप ट्राई कर सकते हैं. 

प्रोटीन फ्रूट बाइट्स की ​सबसे अच्छी बात यह है कि इसके सिर्फ एक बाइट से आपको 5 ग्राम प्रोटीन मिलता है और इसमें केवल 61 कैलोरी होती है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह वजन घटाने वालों के लिए एकदम परफेक्ट डेजर्ट है. 

    कैसे बनाएं प्रोटीन रिच फ्रूट्स बाइट्स- (How To Make Sugar Free Protein Fruit Bites)

    ​सामग्री- 

    • ​ग्रीक योगर्ट- 225 ग्राम
    • ​प्रोटीन पाउडर- 1 स्कूप
    • ​कोको पाउडर- 2 छोटी चम्मच 
    • ​पीनट बटर- 1 चम्मच 
    • ​केला-50 ग्राम
    • ​अंगूर- 100 ग्राम
    • ​मिक्स नट्स- 1 छोटी चम्मच 

    विधि-

    1. सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें. उसमें 225 ग्राम ग्रीक योगर्ट डालें. अब इसमें 1 स्कूप अपना मनपसंद प्रोटीन पाउडर, 2 चम्मच अजंता कोको पाउडर और 1 चम्मच पीनट बटर मिला लें.
    2. इन सभी चीज़ों को तब तक अच्छे से मिक्स करें जब तक कि एक स्मूथ और क्रीमी पेस्ट न बन जाए.
    3. अब केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. बाउल में कटे हुए केले 50 ग्राम, अंगूर 100 ग्राम और बारीक कटे हुए नट्स, डालकर हल्के हाथों से मिला लें.
    4. अब एक ट्रे या प्लेट लें. उस पर बटर पेपर लगाएं और तैयार मिक्सचर के छोटे-छोटे बाइट्स थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें.
    5. इस ट्रे को लगभग 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें ताकि बाइट्स अच्छे से सेट हो जाएं.
    6. आपके सुपर टेस्टी, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर प्रोटीन फ्रूट बाइट्स तैयार हैं. जब भी मीठा खाने का मन करे, फ्रिजर से एक बाइट निकालें और बिना किसी गिल्ट के इसका मजा लें.

    ​क्यों खास हैं ये प्रोटीन फ्रूट बाइट्स?

    • हाई प्रोटीन- इसमें ग्रीक योगर्ट, प्रोटीन पाउडर और पीनट बटर जैसी चीज़ें हैं जो आपकी मसल रिकवरी और प्रोटीन की जरूरत को पूरा करती हैं.
    • ​कम कैलोरी- मीठा खाने के बावजूद आपकी डाइट खराब नहीं होगी क्योंकि एक बाइट में सिर्फ 61 कैलोरी है.
    • हेल्दी और टेस्टी- इसमें फलों और नट्स का स्वाद मिलता है जो इसे बहुत ही मज़ेदार बनाता है.

    ये भी पढ़ें- 

    मेहनत ज‍िम में करें, किचन में नहीं, एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, पढ़ें रेसिपी | High Protein Meals

    सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

    जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

    जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

    जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

    High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    High Protein Veg Meal, Sugar Free Dessert Recipe, Weight Loss Recipe, Protein Rich Weight Loss Breakfast Recipes To Lose Weight And Belly Fat
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com