विज्ञापन

बिना चाशनी बनाएं महाराष्ट्र की फेमस अनारसा मिठाई, जानें हलवाई वाली सीक्रेट रेसिपी

Anarsa Recipe: क्या आपने कभी खाई है महाराष्ट्र की यह पारंपरिक मिठाई, अगर नहीं तो इस आर्टिकल में जानें परफेक्ट और खस्ता अनारसा बनाने का आसान तरीका.

बिना चाशनी बनाएं महाराष्ट्र की फेमस अनारसा मिठाई, जानें हलवाई वाली सीक्रेट रेसिपी
Anarsa Recipe: कैसे बनाएं अनारसा मिठाई.
NDTV

Anarsa Recipe In Hindi: भारतीय और मीठा खाना पसंद न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. अगर आपको मीठा खाना पसंद है और कुछ ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र की फेमश अनरसा मिठाई को ट्राई कर सकते हैं. त्योहारों का सीजन हो या घर में कोई खास मौका, यह मिठाई हर किसी की फेवरेट होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी चाशनी के झंझट में पड़ने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. इस रेसिपी को हाल ही में (@Shivi_kitchen_diary) नामक यू्ट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है.

अनारसा क्या है?

अनारसा महाराष्ट्र की एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे खासतौर पर त्यौहारों, गणेशोत्सव और अन्य शुभ अवसरों पर बनाया जाता है. 

आपको बता दें कि​ अनारसा एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जो बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से बेहद नरम और स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन अगर आप सही सीक्रेट टिप्स और सही नाप का इस्तेमाल करें, तो यह पहली बार में ही बिल्कुल परफेक्ट बनकर तैयार होगी.

यहां देखें वीडियो- 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं अनारसा मिठाई- (How To Make Anarsa Recipe At Home)

  1. इसे बनाने के लिए चावल को 3 दिन तक भिगोकर सुखा लें और फिर बारीक पीसकर छान लें. 
  2. अब चावल के आटे में पिसी हुई चीनी और थोड़ा सा घी मिलाकर बिना पानी डाले नरम आटा तैयार करें.
  3. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का चपटा करें और एक तरफ सफेद तिल अच्छी तरह चिपका दें. 
  4. कढ़ाही में घी गर्म करें और अनारसे को तिल वाली सतह ऊपर रखते हुए धीमी आंच पर फ्राई करें. 
  5. फ्राई करते समय ऊपर से तेल घी डालते रहें, जिससे अनारसा सुंदर जालीदार बनता है.
  6. जब अनारसा हल्का गोल्डन और कुरकुरा हो जाए, तो उसे बाहर निकाल लें. तैयार है आपका पारंपरिक, खस्ता और स्वादिष्ट अनारसा.

अनारसा बनाने में होने वाली आम गलतियां-

  • चावल का आटा मोटा पीस लेना.
  • आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा पतला गूंथना.
  • तेज आंच पर फ्राई करना.
  • चीनी की मात्रा सही न रखना.

पोषण फैक्ट- Nutrition Facts (प्रति 1 अनारसा लगभग)

  • कैलोरी- 120-150
  • कार्बोहाइड्रेट- 18-20 ग्राम
  • फैट- 4-6 ग्राम
  • प्रोटीन- 1-2 ग्राम
  • कैल्शियम- तिल की वजह से अच्छी मात्रा में

अनारसा खाने के फायदे-

  1. चावल और तिल से बनने के कारण यह लंबे समय तक एनर्जी देता है.
  2. तिल में कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं.
  3. त्यौहारों पर घर में बनी मिठाई बाजार की मिठाइयों की तुलना में ज्यादा शुद्ध मानी जाती है.

ये भी पढ़ें- एक बार बनाएं, महीनेभर खाएं! चावल की पापड़ी मठरी की खस्ता-कुरकुरी रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtrian Recipe, Maharashtrian Sweet Dishes, Maharashtrian Regional Cuisine, Anarsa Banane Ki Vidhi, Anarsa Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com