विज्ञापन

Sugar Price: दशहरा-दिवाली से पहले 25-30% सस्ती हुई चीनी, त्योहारों पर और घट सकते हैं दाम, जानिए क्या है सरकार की प्लानिंग

Sugar Price Drop: चीनी की एक्स-मिल कीमतों में 25 से 30 फीसदी तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ISMA के मुताबिक आने वाले हफ्तों में खुदरा कीमतों में भी और नरमी आ सकती है.जानिए त्योहारों के दौरान रिटेल मार्केट में चीनी कितनी सस्ती होने वाली है .

Sugar Price: दशहरा-दिवाली से पहले 25-30% सस्ती हुई चीनी, त्योहारों पर और घट सकते हैं दाम, जानिए क्या है सरकार की प्लानिंग
Sugar Prices in India: एक्स-मिल कीमतों में 25-30% की कटौती, ग्राहकों को जल्द मिलेगा सस्ती चीनी का फायदा

दशहरा और दिवाली से पहले चीनी को लेकर अच्छी खबर है.आगामी त्योहारी सीजन में मिठाइयों और पकवानों की मिठास बढ़ाने के लिए चीनी की दरें कम होने जा रही हैं. चीनी की एक्स-मिल कीमतों में करीब 25-30% की कमी आ चुकी है. इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के मुताबिक, पूरे भारत में एक्स-मिल चीनी की औसत कीमत अब करीब ₹4,450 प्रति क्विंटल है. इसका असर आने वाले दिनों में खुदरा बाजार में भी दिख सकता है.

सरकार और चीनी उद्योग मिलकर काम कर रहे हैं ताकि बाजार में कीमतें बिल्कुल काबू में रहें और लोगों को सही दाम पर चीनी मिलती रहे.

देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद, त्योहारों पर बढ़ेगी मांग

दशहरा के बाद दिवाली समेत कई त्योहार आने वाले हैं. इस दौरान मिठाई और घरों में इस्तेमाल के चलते चीनी की मांग बढ़ती है. इसके बावजूद घरेलू त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए घरेलू बाजार में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. सप्लाई में कोई कमी न होने के कारण इस बार दशहरा-दिवाली पर कीमतों में अचानक उछाल आने का कोई खतरा नहीं दिख रहा है.

ISMA के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने IANS से बातचीत में कहा कि सरकार और चीनी उद्योग मिलकर त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर चीनी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद चीनी की सप्लाई स्थिर रखने और कीमतों को काबू में रखने पर पूरा फोकस  है.

थोक मंडियों में 25-30% घटे चीनी के दाम

दीपक बल्लानी के मुताबिक, एक्स-मिल यानी थोक कीमतों में करीब  25 से 30 प्रतिशत की कमी आ चुकी है. अभी पूरे देश में एक्स-मिल चीनी का औसत भाव करीब ₹4,450 प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ है.इस गिरावट का असर खुदरा दुकानों तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है. वजह यह है कि मिल से निकलने के बाद चीनी कई स्तरों से होकर ग्राहक तक पहुंचती है. इसलिए एक्स-मिल और रिटेल कीमतों में बदलाव एक साथ नहीं दिखता.

खुदरा बाजार में जल्द सस्ती होगी चीनी

आमतौर पर थोक मंडी के सस्ते रेट्स का असर रिटेल दुकानों तक पहुंचने में थोड़ा समय लगता है. लेकिन ISMA का कहना है कि खुदरा बाजारों में भी चीनी की कीमतें घटने लगी हैं. आने वाले हफ्तों में इसमें और कमी आने की उम्मीद है. इसका पूरा फायदा सीधे आम खरीदारों को मिलने लगेगा और दुकानें पर चीनी सस्ती मिलेगी.

हालांकि, खुदरा बाजार में चीनी कितनी सस्ती होगी, यह सप्लाई चेन और बाजार की मांग पर निर्भर करेगा.

ग्लोबल मार्केट का भी असर

चीनी की कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि कृषि उपजों के दाम अब वैश्विक मांग और सप्लाई से तय होते हैं. उनके मुताबिक ब्राजील जैसे बड़े उत्पादक देशों में उत्पादन का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है. गडकरी ने बताया था कि ब्राजील में चीनी उत्पादन की लागत करीब ₹23 प्रति किलो, जबकि भारत में यह करीब ₹33-34 प्रति किलो है. उन्होंने चीनी उद्योग को सिर्फ चीनी पर निर्भर रहने के बजाय बाय-प्रोडक्ट, बायोमास, और अन्य बाय-प्रोडक्ट्स जैसे ऑप्शन पर भी ध्यान देने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें-  दुकानदारों की चालाकी पर कसेगी नकेल! ग्राहकों से वसूला MDR तो होगी सख्त कार्रवाई, सरकार बना रही ट्रैकिंग सिस्टम

Onion Price: प्‍याज के दाम दिल्‍ली में 53, यूपी-बिहार में 49 रुपये, बाकी राज्‍यों में कितने कम हुए भाव, कांदा एक्‍सप्रेस कितना काम आया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugar Price In India, Sugar Rates Today, Sugar Price Today, Sugar Retail Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com