विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59: दृश्यम 3 भी नहीं कर पाई हनुमान अंश से मुकाबला, 59वें दिन भी खूब हो रही धन वर्षा

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59: नीम करोली बाबा पर बनीं ‘हनुमान अंश’ का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसने दृश्यम 3 के धुआंधार कलेक्शन के बीच भी 59वें दिन खूब कमाई हासिल की है. 

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59: दृश्यम 3 भी नहीं कर पाई हनुमान अंश से मुकाबला, 59वें दिन भी खूब हो रही धन वर्षा
Hanuman Ansh Vs Drishyam 3 Box Office: हनुमान अंश और दृश्यम 3 का कलेक्शन
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59: बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई दृश्यम 3 यानी दृश्यम द कन्क्लूजन का शोर सुनाई दे रहा है, जिसने पहले वीकेंड पर ही 272 करोड़ पार की वर्ल्डवाइड कमाई हासिल कर ली है. जबकि भारत में नेट कलेक्शन 150 करोड़ पार हो गया है. हालांकि अजय देवगन की दृश्यम 3 के 3 दिनों की कमाई को नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश ने 59वें दिन की कमाई के साथ टक्कर दी है, जो गिरावट के बाद फिर छलांग लगाते हुए नजर आ रही है. सैकनिल्क के अनुसार, आइए आपको बताते हैं दृश्यम 3 का तीसरे दिन का कलेक्शन और 2 करोड़ में बनीं हनुमान अंश के 59वें दिन का कलेक्शन. 

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 59 

हनुमान अंश ने 13,99 शोज के साथ 3 करोड़ का कलेक्शन 59वें दिन हासिल किया है. जबकि ओवरसीज कलेक्शन 20 लाख का हुआ. 

भारत में नेट कलेक्शन- 324.73 करोड़
भारत में ग्रॉस कलेक्शन- 383.56 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन 39.70 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 423.26 करोड़ 

ये भी पढ़ें- नवरात्रि से पहले जरुर सुनें सोनू निगम का मां शेरावाली का गाना, 27 साल पहले हाथ में जलता दिया लेकर मां के चरणों में पहुंचे थे अक्षय कुमार

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

दृश्यम 3 ने पहले दिन 62 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. इसके बाद दूसरे दिन 53.50 करोड़ का बिजनेस फिल्म ने हासिल किया. जबकि तीसरे दिन कलेक्शन 61 करोड़ रहा है. इसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 176.50 करोड़ नेट और 211. 80 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो गया है. जबकि 20 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन तीसरे दिन हासिल करने के बाद ओवरसीज ग्रॉस 61 करोड़ पहुंचा है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 272.80 करोड़ पहुंच गया है. 

हनुमान अंश की 8 हफ्तों में कमाई 

पहले हफ्ते- 1.08 करोड़
दूसरे हफ्ते- 40 लाख
तीसरे हफ्ते- 10.40 करोड़
चौथे हफ्ते- 61 करोड़
पांचवे हफ्ते-90.25 करोड़
छठे हफ्ते- 80.25 करोड़
सातवें हफ्ते-44.80 करोड़
आठवें हफ्ते- 29.20 करोड़

हनुमान अंश ओटीटी

हनुमान अंश 59 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. वहीं फैंस अब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का  इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म इस फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर लेने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं. हालांकि अभी मेकर्स का फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का प्लान नहीं है. 

ये भी पढ़ें- सलमान भाईजान की वो 5 फिल्में, जिसमें 'प्रेम' नाम से जीता दिल, चौथी के गाने शादी-ब्याह की बने शान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Drishyam 3, Hanuman Ansh Box Office, Drishyam 3 Box Office Collection Day 3, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com