विज्ञापन

फ्रिज में ऐसे रखते हैं नींबू तो खुद ही कर रहे हैं खराब! 90% लोग नहीं जानते महीनों तक फ्रेश रखने वाली ये सीक्रेट ट्रिक

How to Store Lemons: अगर नींबू को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो नींबू हफ्तों नहीं बल्कि महीनों तक ताजा और रसदार रह सकता है. आइए जानते हैं नींबू को स्टोर करने की सही और आसान ट्रिक.

फ्रिज में ऐसे रखते हैं नींबू तो खुद ही कर रहे हैं खराब! 90% लोग नहीं जानते महीनों तक फ्रेश रखने वाली ये सीक्रेट ट्रिक
How to Store Lemons: फ्रिज में कटा हुआ नींबू जल्दी सूख जाता है.

How to Keep Lemons Fresh Longer: गर्मियों में नींबू हर घर की जरूरत बन जाता है. कभी शिकंजी बनाने के लिए कभी सलाद में स्वाद बढ़ाने के लिए तो कभी खाने का टेस्ट बेहतर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, अक्सर लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं नींबू को सीधे फ्रिज में रख देना. कई बार कटे हुए नींबू को बिना ढके ही फ्रिज में छोड़ दिया जाता है, जिससे वह जल्दी सूख जाता है और उसका रस खत्म होने लगता है. कुछ ही दिनों में नींबू सख्त, बेजान और स्वादहीन लगने लगता है. यही वजह है कि कई लोग बार-बार नए नींबू खरीदने को मजबूर हो जाते हैं. हालांकि, सही तरीके से स्टोर किया जाए तो नींबू हफ्तों नहीं बल्कि महीनों तक ताजा और रसदार रह सकता है. आइए जानते हैं नींबू को स्टोर करने की सही और आसान ट्रिक.

क्यों जल्दी खराब हो जाता है नींबू?

नींबू में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जब इसे खुले में या बिना सुरक्षा के फ्रिज में रखा जाता है, तो उसकी नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. खासकर कटे हुए नींबू बहुत जल्दी सूख जाते हैं. फ्रिज की ठंडी और सूखी हवा नींबू की बाहरी परत को सख्त बना देती है, जिससे उसका रस कम होने लगता है.

ये भी पढ़ें: बार-बार जाम हो जाती है आपके किचन की चिमनी? जानिए साफ करने का सही तरीका, मिनटों में हटेगी चिपचिपी गंदगी

Latest and Breaking News on NDTV

कटे हुए नींबू को ऐसे रखें फ्रेश

अगर आपने आधा नींबू इस्तेमाल किया है और बाकी बच गया है, तो उसे सीधे प्लेट में रखकर फ्रिज में न रखें. ऐसा करने से नींबू जल्दी सूख जाएगा. इसके बजाय उसे एयरटाइट कंटेनर में रखें. चाहें तो छोटे डिब्बे में थोड़ा-सा पानी भरकर उसमें नींबू का कटा हिस्सा नीचे की तरफ रख सकते हैं. इससे उसमें नमी बनी रहती है और वह लंबे समय तक रसदार रहता है.

पूरे नींबू को स्टोर करने की सही ट्रिक

बहुत से लोग नींबू खरीदकर सीधे फ्रिज की ट्रे में डाल देते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है. नींबू को प्लास्टिक जिप बैग या एयरटाइट बैग में स्टोर करना ज्यादा बेहतर माना जाता है. इससे नींबू की नमी बाहर नहीं निकलती और वह लंबे समय तक फ्रेश रहता है.

एक और आसान तरीका यह है कि नींबू को हल्के पानी से भरे कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें. इससे उसकी बाहरी त्वचा सूखती नहीं और रस भी बना रहता है.

ये भी पढ़ें: 10 हजार के बजट में जी सकते हैं रॉयल लाइफ! घूम आइए ये खूबसूरत देश, जहां भारतीय रुपए की है जबरदस्त वैल्यू

पेपर टॉवल ट्रिक भी है कमाल

अगर आपके पास एयरटाइट बॉक्स नहीं है, तो नींबू को पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें. यह एक्स्टा नमी को बैलेंस करता है और नींबू को जल्दी खराब होने से बचाता है. खासकर बरसात और गर्मियों में यह तरीका काफी काम आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कितने दिन तक फ्रेश रह सकता है नींबू?

सही तरीके से स्टोर किया गया नींबू आसानी से 3 से 4 हफ्ते तक ताजा रह सकता है. वहीं एयरटाइट बैग और पानी वाली ट्रिक अपनाने पर यह 1 से 2 महीने तक भी खराब नहीं होता. कटे हुए नींबू भी 4 से 5 दिन तक अच्छे बने रह सकते हैं.

ये गलतियां बिल्कुल न करें:

  • कटे हुए नींबू को खुला न छोड़ें.
  • गर्म खाने के पास नींबू न रखें.
  • फ्रिज में बिना कवर के स्टोर न करें.
  • गीले नींबू को तुरंत बंद डिब्बे में न रखें.

छोटी ट्रिक से बड़ी बचत

नींबू को सही तरीके से स्टोर करने से न सिर्फ पैसे बचते हैं बल्कि बार-बार बाजार जाने की परेशानी भी कम होती है. साथ ही हमेशा ताजा और रसदार नींबू इस्तेमाल करने को मिलता है. इसलिए अगली बार नींबू फ्रिज में रखने से पहले ये आसान ट्रिक्स जरूर अपनाएं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Store Lemons, Keep Lemons Fresh Longer, Lemon Storage Hack Fridge, Lemons Going Bad Fast, Stop Lemons From Rotting, Fresh Lemons For Months, Wrong Way Store Lemons, Lemon Storage Mistakes Fridge, Why Lemons Dry Fridge, Lemons Moldy In Fridge, Ruining Lemons In Fridge, Lemons Spoil Fast Fridge, Lemon Freshness Trick, Secret Lemon Storage Hack, Viral Lemon Storage Method, Lemon Water Storage Trick, Lemon Jar Storage Hack, Kitchen Hack Lemons Fresh, Best Way Keep Lemons Fresh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com