विज्ञापन

महंगा बोटॉक्स छोड़िए.... केले के छिलके से करें Botox, एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी किया ट्राई

आजकल सोशल मीडिया पर 'बनाना बोटॉक्स' स्किनकेयर ट्रेंड काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी इस वायरल ट्रेंड को आजमाया और अपना एक्सपीरिएंस इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

महंगा बोटॉक्स छोड़िए.... केले के छिलके से करें Botox, एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी किया ट्राई
वायरल हो रहा 'बनाना बोटॉक्स' ट्रेंड
Photo Credit: NDTV

आजकल सोशल मीडिया के दौर में नए-नए स्किनकेयर ट्रेंड्स रोजाना वायरल होते ही रहते हैं. खासकर खाने-पीने की चीजों और नेचुरल प्रोडक्ट्स को स्किन पर लगाने वाले नुस्खे आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. इन्हीं में से एक ट्रेंड है 'बनाना बोटॉक्स', जो इन दिनों काफी चर्चा में है. इस ट्रेंड में दावा किया जाता है कि केले का छिलका स्किन के लिए प्राकृतिक बोटॉक्स की तरह काम कर सकता है. कहा जाता है कि इसे फेस पर रगड़ने से स्किन में निखार आता है, झुर्रियां कम होती हैं और स्किन ज्यादा ग्लोइंग दिख सकती है.

आखिर क्या है 'बनाना बोटॉक्स'?

'बनाना बोटॉक्स' एक वायरल सोशल मीडिया स्किनकेयर ट्रेंड है, जिसमें लोग केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को सीधे चेहरे पर रब करते हैं. इस ट्रेंड को जो लोग अपना रहे हैं उनका दावा है कि इससे त्वचा पहले से ज्यादा मुलायम और चमकदार दिखाई देती है. साथ ही कुछ लोग ये भी मानते हैं कि केले का छिलका चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम दिखाने में मदद कर सकता है. इसके अलावा लोगों का दावा है कि केले के छिलके में मौजूद प्राकृतिक तत्व स्किन को अस्थायी रूप से फ्रेश लुक देते हैं.

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी किया ट्राई

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी इस वायरल ट्रेंड को आजमाया और अपना एक्सपीरिएंस इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में केले के छिलके को 'बोटॉक्स का सबसे सस्ता ऑप्शन' बताया और ये भी दिखाया कि इसे चेहरे पर कैसे लगाया जाता है. हैक को ट्राई करते हुए अदा शर्मा ने कहा, 'बोटॉक्स का सबसे सस्ता ऑप्शन है आपके घर में ही मौजूद है और हम इसे सालों से फेंकते आ रहे हैं.' उन्होंने मजाक में आगे कहा, 'ये है बनाना बोटॉक्स. केले का छिलका उठाइए और अपने चेहरे पर लगाइए.'

क्या केले का छिलका, बोटॉक्स को रिप्लेस कर सकता है?

केले में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, वहीं इसके छिलके में भी कुछ प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं. लेकिन सिर्फ केले का छिलका चेहरे पर लगाने से बोटॉक्स जैसा फायदा मिलने का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. झुर्रियों को कम करने के लिए बोटॉक्स को सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसका असर आमतौर पर 3 से 4 महीने तक रहता है और यह समय के साथ गहरी झुर्रियां बनने से रोकने में भी मदद करता है. 

पैच टेस्ट जरूर करें

अगर आप कोई भी घरेलू स्किनकेयर नुस्खा आजमाने की सोच रहे हैं, तो उसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर इस्तेमाल के बाद जलन, खुजली, लालपन या किसी तरह की त्वचा में परेशानी महसूस हो, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: किस स्किन के लिए कौन सा सीरम रहेगा अच्छा? एक्सपर्ट से जानिए Serum खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें: दोमुंहा सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana Botox, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com