विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2021

Homemade Spring Rolls: घर पर बनाएं होटल जैसा स्प्रिंग रोल, यहां है रेसिपी

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी स्प्रिंग रोल को बड़े चाव से खाते हैं. ये टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में सब्ज़ियां डाली जाती हैं. स्प्रिंग रोल घर पर बनाना काफी आसान है.

Homemade Spring Rolls: घर पर बनाएं होटल जैसा स्प्रिंग रोल, यहां है रेसिपी
Homemade Spring Rolls: बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी स्प्रिंग रोल को बड़े चाव से खाते हैं.

Spring Rolls Recipe:  ब्रेकफास्ट हो या फिर शाम का स्नैक्स, बच्चे हर दिन कुछ चटपटा, टेस्टी और डिफरेंट डिश खाने की डिमांड करते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट बनाने के बारे में सोच रहे हैं जिसे खाकर बच्चे भी खुश हो जाएं और बड़ों की हेल्थ का भी ख्याल रखा जा सके तो स्प्रिंग रोल अच्छा ऑप्शन है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी स्प्रिंग रोल को बड़े चाव से खाते हैं. ये टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में सब्जियां डाली जाती हैं. स्प्रिंग रोल घर पर बनाना काफी आसान है. स्प्रिंग रोल पर आप दो तरह से फिलिंग कर के बना सकते हैं. इसमें मनपसंद सब्जियां डालकर फिलिंग की जा सकती है तो कुछ लोग नूडल्स भरकर भी स्प्रिंग रोल बनाते हैं. सुबह के ब्रेकफास्ट या फिर ईवनिंग स्नैक्स में आप इसे सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. स्प्रिंग रोल को घर पर बनाने में महज 30 मिनट का वक्त लगता है. तो आइए जानते हैं क्या है स्प्रिंग रोल की क्विक रेसिपी.

स्प्रिंग रोल बनाने की सामग्रीः

  • मैदा-आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 1/4 कप 
  • दूध- 1/4 कप
  • तेल-3 बड़े चम्मच (पानी और तेल को एक साथ मिलाएं)


स्प्रिंग रोल की फिलिंग बनाने के लिए सामग्रीः

  • पत्ता गोभी-1 कप (बारीक कटी हुई )
  • स्प्रिंग अनियन- 1 कप
  • (बारीक कटा हुआ) गाजर- 1 कप 
  • नमक-1/2 टीस्पून
  • तेल- 2 टीस्पून
  • लहसुन-4 कलियां
  • सोया सॉस- 1 टी स्पून 
  • आटा-एक बड़ा चम्मच (आटे में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं)
  • फ्राई करने के लिए- तेल
ub1o333o

स्प्रिंग रोल बनाने की विधिः

  • सबसे पहले किसी बर्तन में मैदे और बेकिंग पाउडर को मिलाकर अच्छे से छान लें और फिर पानी या दूध मिलाकर उसे मुलायम गूंथ लें.
  • गूंथे हुए मैदे को 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि गूंथा हुआ मैदा अच्छे से फूलकर सेट हो जाए.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज डालें, तेज आंच पर प्याज़ को गुलाबी होने तक भूने. अब इसमें पत्ता गोभी, स्प्रिंग ओनियन और गाजर डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भूनें और फिर सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • वहीं साथ ही साथ अपनी वेज स्टफिंग को तैयार करके एक अलग प्लेट में रख लें.
  • अब रोल के लिए रैपर तैयार करने की जरूरत है तो इसके लिए सेट हो चुके गुंथे हुए मैदे की एक लोई को लेकर उसे रोटी की तरह बेल लें और पैन में इस रोटी को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें.
  • अब इस तैयार किये हुए स्प्रिंग रोल शीट को कटर या चाकू की मदद से चौकोर आकार में काट लें. इसी तरह बाकी की शीट तैयार कर लें.
  • अब इस रैपर में पहले से तैयार की गई फिलिंग भर दें.
  • किनारों में आटे का घोल लगाकर अच्छी तरह से अपनी स्प्रिंग रोल शीट को सील कर दें. इस बात का ध्यान रखें कि अच्छे से सील किया जाना जरूरी है ताकि फ्राई करते वक्त तेल फैले न और अंदर ना जाए.
  •  फ्राई करने के बाद अब आपका वेज स्प्रिंग रोल तैयार है. अब इसे स्पाइसी रेड चटनी और सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Low Fat Snack: इस टेस्टी लो फैट स्नैक के साथ वजन को कर सकते हैं कंट्रोल
Indian Cooking Tips: मीट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये मटन कीमा समोसा रेसिपी
Bun Parotta: कुछ यूनिक और टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई करें मदुरई स्पेशल परोट्टा रेसिपी
Type 2 Diabetes Diet: डाइट में इन पांच चीजों को शामिल कर टाइप 2 डायबिटीज को कर सकते हैं कंट्रोल
Pindi Chole Masala: ऐसे बनाएं घर पर आसानी से पिंडी छोले मसाला 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spring Roll Recipe, How To Make Homemade Spring Roll At Home, होममेड स्प्रिंग रोल रेसिपी, Spring Rolls Recipe, Spring Rolls Recipe Hindi, Homemade Spring Rolls, Homemade Rolls, Homemade Spring Rolls Hindi, Hotel Sytle Spring Rolls, Hotel Sytle Spring Rolls Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com