Indian Spices: भारतीय व्यंजन मसालों और सीज़निंग के लिए जाने जाते हैं. मसाले और सीज़निंग भारतीय खानों का दिल हैं और लगभग हर भारतीय व्यंजनों में इनकी उपस्थिति होती ही है. हालांकि कुछ मसाले स्पेशल होते हैं, जिनका इस्तेमाल स्पेशल डिश बनाने में या फिर स्पेशल माहौल में किया जाता है. फिर भी लगभग हर रोज भारतीय घरों की रसोई में मसालों का प्रयोग किया जाता है. इसके अलावा, भारतीय मसाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं जो उन्हें दुनिया के बाकी मसालों से अलग करते हैं. यहां हम आपको उन सात मसालों के बारे में बता रहे हैं जो भारतीय रसोई की शान हैं और जिनके बिना भारतीय व्यंजनों का स्वाद अधूरा है.
Kid's Nutrition: बच्चों की हड्डियां करनी है मजबूत तो उनकी थाली में परोसे कैल्शियम युक्त ये आहार
भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले ये 7 मसालें (7 Everyday Indian Spices )
हल्दी
हल्दी लगभग सभी भारतीय करी में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख मसाला है. यह सब्जियों और खाने को पीला रंग देने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है. हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जानी जाती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

लाल मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर या लाल मिर्च का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में तीखापन लाने के लिए किया जाता है. यह करी को एक लाल रंग भी प्रदान करता है.
जीरा
जीरा इंडियन खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण मसाला है. वे आम तौर पर पूरे उपयोग किए जाते हैं. सब्जी या दाल का स्वाद बढ़ाना हो तो जीरा का छौंक लगाया जाता है. यही नहीं भुना हुआ पीसा हुआ जीरा चटनी और रायता का स्वाद भी बढ़ाता है.
धनिया
सिलेंट्रो पौधे के बीज को धनिया के बीज के रूप में जाना जाता है और भारतीय व्यंजनों में इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है. इसका इस्तेमाल न सिर्फ दाल, चटनी को तड़का मारने में बल्कि पीस कर मसाला के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

हरी इलायची एक सुगंधित मसाला है जिसका उपयोग भारतीय चाय और विभिन्न शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों को पकाने में किया जाता है. केवल दो इलाइची ही डिश में तेज सुगंध के लिए काफी होते हैं.
हींग
हींग बहुत सुगंधित मसाला है जिसे वांछित स्वाद प्राप्त करने के लिए सही अनुपात में उपयोग किया जाना चाहिए. गर्म तेल में डाली गई केवल एक चुटकी हींग डिश में गजब का स्वाद लाती है.
तेज पत्ता
तेज पत्ता भारतीय करी और सफेद चावल व पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है. इसका मसाला के तौर पर पीस कर और सीधा भी सब्जी और चावन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं