Kid's Nutrition: बच्चों के लिए कैल्शियम युक्त आहार (calcium-rich diet) का होना बहुत जरूरी है. बढ़ते बच्चों की हड्डियों और दांतों के विकास और वृद्धि (growth and development of bones) के लिए कैल्शियम आवश्यक है. हमारे शरीर में कैल्शियम का अधिकांश हिस्सा हमारी हड्डियों में जमा होता है. हड्डियों में 99% तक कैल्शियम होता है, इसके लिए दैनिक आहार में इसे "टॉप-अप" की आवश्यकता होती है. बच्चों में कैल्शियम की कमी (calcium in children) होने से कमजोर हड्डियां और फ्रैक्चर का खतरा रहता है.
उम्र बढ़ने के साथ हमारी हड्डियों में कैल्शियम धारण करने की क्षमता खत्म हो जाती है. जैसे ही आप 30 साल की उम्र पार करते हैं हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. ऐसे में जरूरी है कि मजबूत हड्डियों के लिए बचपन से ही काम किया जाए. न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी (Nutritionist Anjali Mukherjee) ने कुछ कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है जो आपके बच्चे के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बच्चों में कैल्शियम बढ़ाने वाले फूड्स (Foods that will boost your kid's calcium)
1.काले तिल / तिल
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रोटीन और स्वस्थ वसा के साथ कैल्शियम का सबसे समृद्ध स्रोत है. ज्यादातर बच्चे तिल चिक्की का आनंद लेते हैं. तो आप इसमें से कुछ उसके टिफिन बॉक्स में पैक कर सकते हैं और उसे कभी भी नाश्ते के रूप में दे सकते हैं.
2.दही
दही कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है. इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुण होते हैं. इसलिए बच्चों को रोजाना दही खाने की आदत डालें.
3. साबुत दालें
अधिकांश साबुत दालें कैल्शियम से भरपूर होती हैं जैसे राजमा, काबुली चना, काला चना, हरा चना, चौली. इन दालों को हम प्याज और टमाटर के साथ पकाते हैं. अधिकांश बच्चों को काले चने और राजमा खाना खूब भाता है. बच्चें इन दालों को चावल या चपाती के साथ खा सकते हैं.
4.हरी सब्जियां
ज्यादातर हरी सब्जियां जैसे मेथी, ब्रोकली, पालक, मूली के पत्ते कैल्शियम से भरपूर होते हैं. वहीं बच्चों को पुदीना और धनिया की चटनी भी खूब भाती है. चटनी को आप रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं.
5. मेवे
अखरोट, अंजीर, खजूर और खुबानी जैसे मेवे कैल्शियम के समृद्ध स्रोत हैं, प्रोटीन, स्वस्थ वसा और विटामिन के लिए भी स्वस्थ विकल्प हैं. ये बच्चों को डेली हेल्दी स्नैक के रूप में आप दे सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं