विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2020

High-Protein Diet: रेस्टोरेंट स्टाइल से घर पर बनाएं, सोया दो प्याजा की टेस्टी डिश!

High-Protein Diet: दो प्याजा रेसिपी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. सोया ग्रैन्यूल्स या सोया नगेट्स के साथ सोया दो-प्याजा की रेसिपी को बनाया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान, घर का बना सोया दो- प्याजा खाकर, आप बाहर का मंगवाना भूल जाएंगे.

Also Read in
High-Protein Diet: रेस्टोरेंट स्टाइल से घर पर बनाएं, सोया दो प्याजा की टेस्टी डिश!
High-Protein Diet:शाकाहारियों के लिए बेस्ट हैं सोया 'दो-प्याजा' डिस
  • सोया दो-प्याजा में आप टमाटर प्यूरी भी डाल सकते हैं.
  • शाकाहारियों के लिए बेस्ट डिस हैं सोया 'दो-प्याजा'
  • सोया में प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं.

High-Protein Diet: जब हमारे पसंदीदा रेस्टोरेंट से ऑर्डर करने की बात आती है, तो हम 'दो-प्याज़ा' डिस ज़रूर मंगवाते हैं. चाहे वह ग्रेवी चिकन दो-प्याजा हो या एक शानदार मटन दो-प्याजा, मुगलई डिलाइट के कई स्वादिष्ट डिस हैं. लेकिन शाकाहारियों के लिए कैसे 'दो-प्याजा' स्टाइल तैयार करें? हम आपके लिए लेकर आए हैं सोया दो-प्याजा की बहुत ही टेस्टी और अलग रेसिपी जो स्वाद से आपको खुश कर देगी. 

सोया दो-प्याज़ा, अपने नाम के लिए सच है, इस रेसिपी में दो पूरे प्याज का उपयोग किया जाता है. इसके अलावा, इस रेसिपी एक इंटरेस्टिंग एडिसन एड किया गया हैं. इसमें आप बेबी अनियन और ग्रीन अनियन को प्रयोग कर सकते हैं. सोया ग्रैन्यूल्स या सोया नगेट्स दोनों का उपयोग इस स्वादिष्ट और स्वस्थ रेसिपी के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसके इस्तेमाल से बनावट काफी भिन्न हो सकती है. सोया दो-प्याजा रेसिपी में टेंगी टेस्ट लाने के लिए आप टमाटर प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Indian Cooking Tips: अपनी डाइट में पालक को इन 5 तरीको से कर सकते हैं शामिल

pedb3bioपोषण के गुणों से भरपूर है, सोया दो-प्याजा की डिस

तो अब आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? इन आसान सामग्रियों को लों और एक शानदार डिस तैयार करों. ये खाने में इतनी टेस्टी लगेगी की आप बाहर से मंगाना भूल जाएंगे. 

घर पर कैसे बनाए? सोया दो-प्याज़ा यहां जाने रेसिपी बनाने की पूरी विधिः

सोया दो-प्याजा बनाने की सामग्री:

1 कप सोया ग्रेन्यूल्स/नगेट्स, भिगोया हुआ
2 प्याज, कटा हुआ
1/2 कप टमाटर प्यूरी
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच सौंफ के बीज
1 चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
१/२ टी स्पून गरम मसाला
धनिया पत्ती, गार्निश करने के लिए

सोया दो-प्याजा बनाने का तरीका:

एक पैन में तेल गर्म करें. सौंफ के बीजों को इसमें तब तक मिलाएं जब तक कि यह फूटने न लगे.
अब पैन में कटे हुए प्याज़ डालें. और उन्हें 1-2 मिनट तक या हल्के लाल होने तक पकने दें.
टमाटर प्यूरी और अदरक लहसुन के पेस्ट में मिलाएं. मिश्रण को कुछ मिनट के लिए पकने दें.
अब, मसाले और सोया नगेट्स या दाने डालें. एक ढक्कन के साथ पैन को कवर करें. और सब कुछ एक साथ मिलाने के लिए आंच कम करें.
कटी हरी धनिया से गार्निश करें और गरमागरम और फ्रेश सर्व करें!

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें

Mosambi Juice Recipe: मोसम्बी जूस में अलग टेस्ट चाहते हैं, तो घर पर ट्राई करें ये आसान रेसिपी

Foods For Strong Bones: हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मददगार हैं ये 4 फूड्स!

Chutney For Healthy Breakfast: हेल्दी रहने के लिए ब्रेकफास्ट में इन 4 तरह की चटनियों को शामिल करें.

Soup Recipe: इम्यूनिटी को बढाने के लिए घर पर कैसे बनाएं? अदरक और गाजर का सूप

Home Remedies For Dark Spots: चेहरे के काले दाग धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soya Do Pyaaza Recipe, Do Pyaaza, Soya Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com