विज्ञापन

मलेशिया की महिला ने बताया पहली बार भारत घूमने का एक्सपीरियंस, बोलीं- 'मैं अपना दिल वहीं छोड़ आई'

Malaysian Woman In India: मिशले ने कहा, 'भारत आकर मुझे जो शांति मिली उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. इस ट्रिप ने मेरे दिल के दरवाजे फिर से खोल दिए. शुक्रिया भारत, मुझे यह दिखाने के लिए कि दया और अपनापन कैसा होता है.

मलेशिया की महिला ने बताया पहली बार भारत घूमने का एक्सपीरियंस, बोलीं- 'मैं अपना दिल वहीं छोड़ आई'
मिशेल ने कहा कि भारत इतिहास से भरपूर है. बाहर से देखने पर यह जैसा दिखता है, पास आने पर भी ऐसा ही लगता है.
Instagram@chellemakesfood

Viral Video: मलेशिया की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मिशेल यिओह करीब 10 दिन भारत घूमने के बाद, भले ही अपने देश वापस लौट गई हों, लेकिन उनका दिल इंडिया में ही रह गया है. इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने उन 5 चीजों के बारे में बताया है, जिसकी वजह से वो भारत से जाने के बाद भी इस देश को भूल नहीं पा रही हैं. इस वजह से उनकी यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है.

गाय, ट्रक से लेकर कपड़ों तक

मिशेल ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, ताजमहल और हुमायूं का मकबरा समेत कुल 8 तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'आमतौर पर लोग ट्रेडिशनल कपड़ों को सिर्फ त्योहरों या खास मौकों के लिए संभालकर रखते हैं, लेकिन भारत में लोग रोजमर्रा की जिंदगी में इन कपड़ों को पहनते हैं. यहां सड़कों पर ट्रैफिक के बीच भी गायें आराम से घूमती या करती हुई दिख जाती हैं. क्योंकि हिंदू उन्हें पवित्र मानते हैं, इसलिए आम तौर पर उन्हें कोई परेशान नहीं करता. यहां के ट्रकों पर भी रंग-बिरंगी कलाकारी हाथ से की जाती है, जिसमें बहुत ज्यादा क्रिएटिविटी और खुद को जाहिर करने का अंदाज दिखता है.'

'यहां आर्किटेक्चर को कला मानते हैं'

भारत के फेमस मॉन्यूमेंट्स की तारीफ करते हुए मिशेल ने आगे लिखती हैं, 'यहां आर्किटेक्चर को बिल्डिंग नहीं, बल्कि कला का दर्जा दिया गया है. पुराने शासकों ने हर बारीक नक्काशी में सालों की मेहनत, संपत्ति और बेजोड़ कारीगरी लगाई, जो आज भी अपने पीछे कहानियां, प्रतीक और एक समृद्ध विरासत छोड़ जाती है. उत्तर से दक्षिण भारत के सफर में मैंने इसे महसूस किया है. केरल की घनी हरियाली देख मुझे पसंद आई और यहां केले के पत्ते पर खाना खाकर मेरे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे में घर पर हूं.'

यहां देखें पोस्ट:-

'अक्षरधाम मंदिर जरूर जाना'

एक वीडियो के कैप्शन में मिशेल ने कहा, 'एक जगह जिसकी मैंने फोटो या वीडियो नहीं ली, वह है अक्षरधाम मंदिर. यह सच में यादगार अनुभव था और अगर आप कभी दिल्ली आएं, तो यहां जरूर जाएं. वहां फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है, इसलिए कोई फुटेज नहीं है. आप बस बिना किसी सामान के अंदर जाते हैं और अंदर जाने से पहले अपने जूते उतारते हैं. यह जगह बहुत शानदार है और सूर्यास्त व मंदिर का नजारा हमेशा के लिए आपके जहन में बस जाएगा. मुझे वहां जो शांति महसूस हुई, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती.' 

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन्स

एक यूजर ने लिखा, 'मैं तुम्हें लकी कहूंगा, क्योंकि तुम केरल घूम पाईं, जिसे 'भगवान का अपना देश' कहा जाता है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हो सकता है कि भारत कई मामलों में सबसे अच्छा न हो, लेकिन यहां के लोग सचमुच बहुत मिलनसार हैं.'

यह भी पढ़ें:- 'आंखों की रोशनी जाने से पहले काशी विश्वनाथ देखने हैं', Gen Z ने फूल बेचने वाली महिला का बेटा बनकर पूरी की इच्छा

यह भी पढ़ें:- गांव छोड़कर दार्जिलिंग में बसने वाले शख्स ने बताया पहाड़ों में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 1BHK में रहता हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, India Travel, Travel Experience, Malaysia, Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com