विज्ञापन

भीगे बादाम नहीं, सिर्फ 15 दिन तक खाली पेट खा लें भीगे अखरोट, फिर देखें कमाल

Soaked Walnut Benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भीगे अखरोट खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

भीगे बादाम नहीं, सिर्फ 15 दिन तक खाली पेट खा लें भीगे अखरोट, फिर देखें कमाल
Soaked Walnut Benefits: भीगे अखरोट खाने के फायदे.

Soaked Walnut Eating Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम सभी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं. जब भी ड्राई फ्रूट्स का जिक्र होता है बादाम का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भीगे अखरोट को पोषण का खजाना कहा जाता है. जी हां आपने सही सुना. अखरोट न सिर्फ दिमाग की तरह दिखता है बल्कि, दिमाग के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, विटामिन बी 6, फोलेट और थियामिन शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.

भीगे अखरोट खाने के फायदे- (Bheege Akhrot Khane Ke Fayde)

1. दिमाग- 

भीगे अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो दिमाग को तेज करने और याददाश्त बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

2. पाचन- 

भीगे अखरोट फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं. 

3. मोटापा- 

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो भीगे अखरोट का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट भरा रखने, अधिक खाने से बचाने और वजन को घटाने में मददगार है. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. स्किन- 

विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अखरोट स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. 

5. हड्डियों-

भीगे अखरोट खाने कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हैं. 

6. ब्लड शुगर- 

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है भीगे अखरोट का सेवन. इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

7. कोलेस्ट्रॉल-

भीगे अखरोट खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करके दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

8. बेहतर नींद- 

भीगे अखरोट खाने से नींद न आने की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें मौजूद मेलाटोनिन नींद के पैटर्न को सुधार सकता है.

9. स्ट्रेस- 

अखरोट तनाव को कम करने और मानसिक थकान को दूर करने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ पानी में घोलो और 3 मिनट में बना लो कुरकुरा डोसा, नोट करें आसान रेसिपी

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soaked Walnut Overnight Eat Empty Stomach In The Morning, Khali Pey Bheege Akhrot Khane Ke 9 Fayde, Akhrot Khane Ke Fayde, Walnut Benefits, Bheege Akhrot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com