विज्ञापन

रोजाना 2 अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

2 Walnut Benefits: अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना 2 अखरोट खाते हैं, तो इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं.

रोजाना 2 अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन
2 Walnut Benefits: अखरोट खाने के फायदे और सही तरीका.

Walnut Benefits: सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रू्ट्स का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसका सेवन आप सर्दियों और गर्मियों में कभी भी कर सकते हैं, बस सीमित मात्रा और सही मात्रा का ध्यान देना है. आपको बता दें कि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, बी-कॉम्प्लेक्स, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

अखरोट खाने के फायदे- (Akhrot Khane Ke Fayde)

1. मोमोरी-

रोजाना 2 अखरोट खाने से मेमोरी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में और याददाश्त को तेज करने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- उबले आंवले का पानी पीने से क्या होता है? फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे पीना 

Latest and Breaking News on NDTV

2. हड्डियों-

अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना 2 अखरोट का सेवन कर सकते हैं. 

3. दिल-

दिल हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. अगर आप रोजाना 2 अखरोट खाते हैं, तो दिल को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है. 

4. स्किन-

अखरोट में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं. 

कैसे करें अखरोट का सेवन- (How To Eat Walnut)

1. दूध के साथ-

रात में 2 अखरोट एक गिलास दूध में उबालकर पी सकते हैं, यह अच्छी नींद और हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2. नाश्ते-

अखरोट को आप नाश्ते में ओट्स, दलिया या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं.

3. सलाद-

अखरोट को सलाद में काटकर डालकर खा सकते हैं. इससे सलाद का स्वाद और बढ़ेगा. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2 Walnut Eating Benefits, Roz Akhrot Khane Ke Fayde, 2 Akhrot Khane Ke Fayde, Right Ways To Eat Walnut, Walnut Benefits Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com