विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

सौंफ, जीरा, नींबू पानी या शहद पानी? किस ड्रिंक के साथ करें दिन की शुरुआत, किस ड्रिंक का बॉडी पर होगा कैसा असर

Herbal Drink: कई लोगों के मन में सवाल आता है कि सुबह खाली पेट कौन सा ड्रिंक पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं कि किस हर्बल ड्रिंक से साथ दिन की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद होगा.

सौंफ, जीरा, नींबू पानी या शहद पानी? किस ड्रिंक के साथ करें दिन की शुरुआत, किस ड्रिंक का बॉडी पर होगा कैसा असर
काली पेट कौन सा हर्बल ड्रिंक पीना चाहिए?

Healthy Morning Drinks: सुबह खाली पेट हम किस चीज का सेवन सबसे पहले करते हैं इसका असर हमारी सेहत पर सबसे ज्यादा पड़ता है. डॉक्टर्स भी दिन की शुरूआत चाय या काफी की जगह किसी हर्बल ड्रिंक को पीने की सलाह देते हैं. ऐसे में लोग अपनी पसंद के हिसाब से नींबू पानी, शहद पानी, जीरा पानी या सौंफ पानी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उनके लिए कौन सी ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है. न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ती खाटूजा ने बताया है कि कौन सा ड्रिंक सुबह पीना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है और किसे खाने से क्या लाभ मिलेगा. 

सौंफ का पानी 

अगर आप सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करते हैं तो ये आपके पेट को ठंडक देगा. ये गैस, अपच की समस्या से राहत दिलाने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा. साथ ही ये बॉडी को डिटॉक्स करने में भी लाभदायी है.

जीरा पानी 

रोज सुबह खाली पेट जीरा पानी का सेवन ब्लोटिंग जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है. इसके साथ ही ये गैस जैसी समस्या में भी बेहद लाभदायी है. इसका खाली पेट सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है. 

ये भी पढ़ें: रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने से क्या होगा? 3-4 दिन पीने के बाद ही दिखेगा असर

नींबू पानी 

सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. ये आपके पेट को हल्का रखने में भी लाभदायी है जो आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है. नींबू पानी का सेवन वजन कम करेने में भी मदद करता है. 

शहद पानी 

सुबह खाली पेट शहद का पानी पीने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है जिससे आप पूरे दिन फ्रेश और एनर्जेटिक फील करते हैं. इसके साथ ही ये वेट लॉस में भी फायदेमंद होता है.  

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Can We Drink Lemon Water In An Empty Stomach, What Happens If We Drink Lemon Water Daily, Which Time Is Best To Drink Herbal Tea, Which Herbal Drink To Avoid On An Empty Stomach, Benefits Of Drinking Jeera Water, Benefits Of Drinking Saunf Water, Benefits Of Drinking Lemon Water, Benefits Of Drinking Honey Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com