- नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं.
- रात में चाय-कॉफी, का सेवन करने से नींद में खलल पड़ सकती है.
- केले की चिप्स को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
Snacks For Better Sleep: सेहतमंद रहने के लिए नींद भी जरूरी है. कहा जाता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. और अगर हम नींद कम लेते हैं तो ये हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है. लेकिन अब समस्या ये है कि कई बार रात में बेड पर जाने के बाद इधर से उधर करवट बदलते-बदलते रात कट जाती है और नींद नहीं आती. नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं एक तो हमारी अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल, शरीर से जुड़ी कोई समस्या आदि. तो अगर आपके साथ भी नींद न आने को लेकर समस्या अक्सर रहती है तो आप रात में चाय-कॉफी, चॉकलेट या भारी चीजों का सेवन न करें. इससे नींद में खलल पड़ सकती है. और अच्छी नींद चाहते हैं तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस आपको अपने स्नैक्स में कुछ चीजों को शामिल करना है जो आपके शरीर को हेल्दी रखने और अच्छी नींद में मददगार हो सकते हैं.
नींद की समस्या को दूर करने में मददगार है ये स्नैक्सः
1. ओट्सः
ओट्स में विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ओट्स से बने चिड़वा को स्नैक में शामिल कर नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं. ओट्स मेलाटोनिन रिलीज करने में मदद करता है जो अच्छी नींद में मददगार हो सकता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
2. पनीरः
पनीर एक ऐसा फूड हैं जिससे बहुत से व्यंजन बनाए जा सकते हैं और पनीर से बने व्यंजन हम कभी भी खा सकते हैं. पनीर ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है. ट्रिप्टोफैन एक एमिनो एसिड है जो न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन का उत्पादन करता है. ये अच्छी नींद में सहायक हो सकते हैं.
Diet For Better Sleep: नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान तो इन फूड्स का करें सेवन

पनीर ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है.
3. चावलः
चावल एक लाइट फूड है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. चावल से बनी रेसिपी का सेवन कर आप नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं. चावल में पाए जाने मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स, अच्छी नींद में मदद कर सकते हैं.
4. बादामः
बादाम से बने स्नैक्स स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. बादाम को मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. बादाम के सेवन से मांसपेशियों को आराम मिल सकता है. बादाम में ट्रिप्टोफैन भी होता है, बादाम के सेवन से नींद न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है.
5. केलाः
केले की चिप्स को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. दरअसल केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम के अलावा विटामिन बी6 पाया जाता है जो आपके शरीर के मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाता है जिससे नींद ना आने में मदद मिल सकती है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Delhi-Special Chole: बिना प्याज, लहसुन के ऐसे बनाएं दिल्ली के स्पेशल छोले
Fermented Food Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में करें फर्मेंटेड फूड को शामिल
Bread Pakora Without Bread: बिना ब्रेड के मिनटों में घर पर कैसे बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी ब्रेड पकौड़ा, जानें सीक्रेट
Benefits Of Dry Coconut: सूखा नारियल खाने के चार जबरदस्त फायदे
Back Pain Diet: पीठ के दर्द से राहत पाने के लिए रोज खाएं ये फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं