विज्ञापन

आखिर कहां से आई बिरयानी? मुगलों से भी पुराना है इस शाही पकवान का इतिहास, फारस से मुगल दरबार तक कैसे पहुंचा इसका स्वाद?

बिरयानी का इतिहास फारस के पिलाऊ से लेकर मुगल शाही रसोई और भारत की पुरानी भोजन परंपराओं से जुड़ा है. जानिए भारत में यह डिश कैसे लोकप्रिय हुई और हैदराबादी, लखनवी समेत इसकी कौन-कौन सी किस्में मशहूर हैं.

आखिर कहां से आई बिरयानी? मुगलों से भी पुराना है इस शाही पकवान का इतिहास, फारस से मुगल दरबार तक कैसे पहुंचा इसका स्वाद?
भारत कैसे पहुंचा बिरयानी का स्वाद
ndtv

शादी-ब्याह हो, कोई त्योहार हो या फिर रविवार को कुछ खास खाने का मन, बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. चिकन बिरयानी हो या मटन, हैदराबादी हो या लखनवी, हर जगह इसका स्वाद और बनाने का तरीका अलग है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बिरयानी भारत में कहां से आई है. क्या इसे मुगल अपने साथ लेकर आए थे या इसकी कहानी फारस (पर्शिया) पश्चिमी एशिया से शुरू हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि बिरयानी के इतिहास को लेकर इतिहासकारों की अलग-अलग राय है. कुछ इसे फारसी व्यंजन से जोड़ते हैं तो कुछ का मानना है कि भारत में चावल और मांस को एक साथ पकाने की परंपरा बहुत पुरानी है.

फारस से भारत पहुंची बिरयानी की कहानी

इतिहासकारों के अनुसार, बिरयानी का संबंध फारस (आज का ईरान) के व्यंजन 'पिलाऊ' और 'बिरिंग बिरयान' से जोड़ा जाता है. पिलाऊ को भारत में पुलाव के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि फारसी यात्रियों और व्यापारियों के साथ चावल पकाने की यह परंपरा भारत पहुंची. यहां के मसालों और स्थानीय स्वाद के मेल से समय के साथ इसका रूप बदलता गया और बिरयानी लोकप्रिय होती चली गई.

क्या मुगलों ने भारत में मशहूर की बिरयानी

बिरयानी को मुगल काल में काफी लोकप्रियता मिली. अकबर के शासनकाल से जुड़े ग्रंथ 'आइने-अकबरी' में पुलाव और बिरयान जैसे व्यंजनों का जिक्र मिलता है. इसमें चावल, मांस, घी और मसालों से बनने वाले पकवानों की जानकारी दी गई है. इससे पता चलता है कि मुगल दरबार की रसोई में चावल और मांस से बनने वाले कई खास व्यंजन तैयार किए जाते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

औरंगजेब को भी पसंद थी बिरयानी

बिरयानी का जिक्र मुगल बादशाह औरंगजेब के पत्रों में भी मिलता है. एक पत्र में उन्होंने अपने बेटे को बिरयानी और खिचड़ी के स्वाद की याद दिलाई थी. इसमें इस्लााम खान द्वारा बनाई गई 'काबुली' का भी जिक्र मिलता है. यह बताता है कि उस दौर में शाही रसोई में अलग-अलग तरह के चावल वाले पकवाान कितने पसंद किए जाते थे.

क्या मुगलों से पहले भी भारत में बनती थी बिरयानी?

बिरयानी का भारतीय इतिहास सिर्फ मुगलों तक सीमित नहीं है. कुछ इतिहासकारों का मानना है कि भारत में चावल, घी, मसालों और मांस को मिलाकर पकाने की परंपरा बहुत पुुरानी रही है. प्राचीन तमिल साहित्य में 'ऊन सोरु' नाम के चावल से बने व्यंजन का उल्लेख मिलता है. इसमें चावल, घी और कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता था. हालांकि, इसे आज की बिरयानी कहना सही नहीं होगा लेकिन यह भारतीय भोजन में मसाालेदार चावल की पुरानी परंपरा जरूर दिखाता है.

भारत में इन 5 बिरयानी का है अलग जलवा

भारत के अलग-अलग हिस्सों में बिरयानी का स्वाद बदल जाता है. यही वजह है कि इसकी कई किस्में मशहूर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हैदराबादी बिरयानी: तेज मसालों, केसर और दम पर पकाने के तरीके के लिए मशहूर है. निजामों के दौर में इसे खास पहचान मिली.
कलकत्ता बिरयानी: इसमें आलू का खास इस्तेमाल होता है. इसका स्वाद हल्का और खुशबूदार होता है.
लखनवी बिरयानी: इसे अवधी बिरयानी भी कहते हैं. इसमें मसालों का इस्तेमाल संतुलित होता है और चाावल-मांस को पकाने का खास तरीका अपनाया जाता है.
थालास्सेरी बिरयानी: केरल की यह बिरयानी छोटे दाने वाले चावल, भुने काजू, किशमिश और खुशबूदार मसालों के लिए जानी जाती है.
सिंधी बिरयानी: इसमें हरी मिर्च, दही, मसाले और कई बार आलूबुखारे का इस्तेमाल होता है. जिससे इसकाा स्वाद चटपटा और हल्का खट्टा हो जाता है.

ये भी पढ़ें-  गहत दाल पराठा कैसे बनाएं? पहाड़ी Paratha बनाने की आसान रेसिपी

आखिर कहां से आई बिरयानी?

बिरयानी की शुरुआत किस जगह हुई, इसका कोई एक सर्वमान्य ऐतिहासिक जवाब नहीं है. इसके पीछे फारसी पिलाऊ, मुगल रसोई और भारत की पुरानी चावल पकाने की परंपराओं का योगदान माना जाता है. इतनाा जरूर है कि भारत आने के बाद इस डिश ने यहां के मसालों, संस्कृति और स्थानीय पसंद के हिसाब से कई रूप ले लिए है. आज बिरयानी सिर्फ एक पकवाान नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग इलाकों की खान-पान की पहचान बन चुकी है.

ये भी पढ़ें- गोंद ड्राई फ्रूट के लड्डू कैसे बनाएं? गोंद के सॉफ्ट लड्डू बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Biryani History, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com