विज्ञापन

चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? बिना रगड़े इन घरेलू उपायों से मिनटों में करें साफ

काली और चिकनी हो गई है चाय की छन्नी? बिना मेहनत ऐसे करें मिनटों में साफ.

चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? बिना रगड़े इन घरेलू उपायों से मिनटों में करें साफ
चाय की छन्नी को कैसे करें साफ.
Copilot

सुबह की शुरुआत बिना चाय के अधूरी लगती है हमारे साथ तो ऐसा ही होता है क्या आपके साथ भी होता है? चाहे सुबह की पहली चुस्की हो या शाम की थकान मिटानी हो, चाय हम सबकी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जिस छन्नी से आप रोज़ चाय छानते हैं, उसमें धीरे-धीरे कितनी गंदगी जमा हो जाती है? चाय की पत्ती के छोटे-छोटे कण, दूध की चिकनाई और पानी के दाग मिलकर छन्नी के बारीक छेदों में जम जाते हैं. समय के साथ यह जमाव इतना सख्त हो जाता है कि नॉर्मल डिशवॉश या साबुन से धोने पर भी साफ नहीं होता. काली और गंदी छन्नी न सिर्फ देखने में खराब लगती है, बल्कि इसमें पनपने वाले बैक्टीरिया आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

​अगर आपकी चाय की छन्नी भी काली गंदी हो चुकी है, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. बस इन घरेलू उपायों को अपनाकर इसे मिनटों में नई जैसी चमका सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

चाय की छन्नी को कैसे करें साफ-

बेकिंग सोडा और विनेगर- 

​बेकिंग सोडा और सिरका मिलकर जिद्दी से जिद्दी चिकनाई को काट देते हैं. आपको एक बर्तन में इतना पानी लेना कि छन्नी उसमें पूरी तरह डूब जाए. ​इस पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच सफेद सिरका डालें. ​अब इसमें छन्नी डालकर पानी को 5-10 मिनट के लिए अच्छी तरह उबालें. ​उबलने के बाद छन्नी को निकालें और ब्रश से हल्का सा रगड़ें. जमी हुई सारी गंदगी अपने आप छूट जाएगी. अगर छन्नी प्लास्टिक की है तो उबालने की जगह आप उसे गरम पानी में डाल दें. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. गैस की आंच पर सेंके- 

​अगर आपकी छन्नी स्टील की है और उसके छेद पूरी तरह बंद हो चुके हैं, तो यह तरीका सबसे असरदार है. स्टील वाली छन्नी को सीधे गैस की धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए रखें. ​जब जमा हुआ कचरा जलकर काला पड़ जाए, तो गैस बंद कर दें. ​छन्नी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर पुराने टूथब्रश से रगड़कर साफ कर लें.
​इसके बाद इसे नॉर्मल डिशवॉश से धो लें, पूरी गंदगी तुरंत बाहर निकल आएगी. 

​3. नींबू और नमक- 

​नींबू में मौजूद एसिड और नमक का खुरदुरापन मिलकर छन्नी की चमक वापस लाते हैं. आपको ​एक कटे हुए नींबू पर थोड़ा सा सफेद नमक लगाना है. ​इस नींबू से छन्नी के दोनों तरफ अच्छे से घिसें. ​5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी और डिशवॉश से धो लें. ​यह नुस्खा प्लास्टिक और स्टील दोनों तरह की छन्नी के लिए सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों खाना चाहिए गाजर का मुरब्बा? जानें सेवन का तरीका और फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Cleaning Hacks, Tea Strainer Cleaning Hack, Tea Strainer Cleaning Tips Hindi, Chai Ki Channi Kaise Saaf Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com