बिना ज्यादा मेहनत के साफ करें किचन के डिब्बे.
NDTV
दिवाली के त्यौहार में महज कुछ दिन ही बचे हैं. ऐसे में घरों में दिवाली की सफाई जोर-शोर से चल रही है. लेकिन क्या आप भी सबसे ज्यादा किचन के गंदे डिब्बे को साफ करने को लेकर परेशान हैं. दरअसल किचन में मसाले, तेल, दालें और स्नैक्स रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले डिब्बे समय के साथ चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं, जो देखने में खराब लगते है और गंदगी सफाई के बावजूद आसानी से नहीं निकलती. अगर आपके किचन के कंटेनर भी चिपचिपे हो गए हैं, तो महंगे क्लीनर से नहीं बल्कि, किचन में ही मौजूद इन चीजों से आसानी से करें साफ.
सफाई के लिए क्या चाहिए?
- बेकिंग सोडा
- लिक्विड डिशवॉश
- गुनगुना पानी
- पुराना टूथब्रश या स्क्रब
- कपड़ा

कैसे करें गंदे डिब्बों की सफाई-
- सबसे पहले एक बड़े टप में गुनगुना पानी लें. इसमें बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण में छोटे कंटेनर को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. बेकिंग सोडा जमी हुई चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है, जबकि डिशवॉश तेल और गंदगी को हटाने का काम करता है.
- अब कंटेनर को साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ दें. आप देखेंगे कि कंटेनर पहले की तुलना में काफी साफ और चमकदार नजर आएगा.
सफाई करते समय किन गलतियों से बचें-
- बहुत ज्यादा हार्ड स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, इससे कंटेनर पर खरोंच आ सकती है.
- कंटेनर को गीला ही बंद करके न रखें, इससे फंगस और बदबू की समस्या हो सकती है.
- धूप में ज्यादा देर तक प्लास्टिक कंटेनर न रखें, इससे उनका रंग फीका पड़ सकता है.
जरूरी टिप्स-
- कंटेनरों को महीने में कम से कम एक बार साफ करें.
- मसाले या तेल लग जाने पर तुरंत पोंछ दें.
- गैस चूल्हे के बहुत करीब कंटेनर रखने से बचें.
- सफाई के बाद कंटेनर को पूरी तरह सुखाकर ही इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में रोज खाएं 1 गोंद का लड्डू, नस-नस में भर जाएगी ताकत, नोट करें आसान रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kitchen Cleaning Hacks, Kitchen Cleaning Hacks Hindi, Kitchen Cleaning, Diwali Cleaning Tips, Cleaning Tips