Banana On An Empty Stomach: केला एक पोषण से भरपूर फल है, जिसे कई लोग सुबह खाली पेट खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? कुछ लोगों का मानना है कि खाली पेट केला खाने के फायदे भी हैं और नुकसान भी. सुबह खाली पेट केला खाना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं, तो यह एनर्जी, पाचन और हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर आपको ब्लड शुगर, एसिडिटी या गैस की समस्या है, तो इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है.
यह भी पढ़ें: आम पन्ना बनाने का सबसे आसान तरीका, 5 मिनट में तैयार हो जाएगी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक
केला खाने के फायदे (Benefits of Eating Banana)
एनर्जी बूस्टर: केला में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है.
पाचन में मदद: इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है.
हड्डियों को मजबूत बनाता है: केला में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है.
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है: पोटैशियम होने के कारण केला ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खाली पेट केला खाने के नुकसान (Disadvantages of Eating Banana On Empty Stomach)
ब्लड शुगर बढ़ सकता है: केला में प्राकृतिक शुगर होती है, जो खाली पेट खाने पर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है.
एसिडिटी और गैस की समस्या: कुछ लोगों को खाली पेट केला खाने से एसिडिटी और गैस की शिकायत हो सकती है.
मैग्नीशियम की अधिकता: खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे दिल की सेहत प्रभावित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में ये 5 रंगीन फूड्स खाकर रखें पेट को हेल्दी, मजबूत इम्यूनिटी और सेहत तंदुरुस्त
केला खाने का सही तरीका (Kela Khane Ka Sahi Tarika)
केला को दूध, दही या ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर खाएं. सुबह खाली पेट खाने से बचें और नाश्ते के साथ शामिल करें. अगर आपको एसिडिटी या डायबिटीज की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं