How to make Aam Panna: गर्मियों में ठंडा और ताजगी देने वाला कोई पेय अगर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो वह है आम पन्ना. आम पन्ना गर्मियों में एक बेहतरीन ड्रिंक है. यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. आम पन्ना डिहाइड्रेशन से बचाता है, शरीर को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर आप इसे झटपट बनाना चाहते हैं, तो आपको बता दें सिर्फ 5 मिनट में इसे बनाकर आप गर्मी से राहत पा सकते हैं और ताजगी से भरपूर महसूस कर सकते हैं. तो अगली बार जब गर्मी सताए, तो झटपट आम पन्ना तैयार करें और खुद को तरोताजा रखें!
यह भी पढ़ें: रोज एक अंजीर खाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, इन 5 बड़े स्वास्थ्य लाभों को जान आप भी करने लगेंगे सेवन
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री:
2 कच्चे आम 2 कप पानी आधा चम्मच काला नमक आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर 2 चम्मच चीनी या गुड़. 5-6 पुदीना पत्तियां बर्फ के टुकड़े.
बनाने की विधि:
1: कच्चे आमों को धोकर प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालकर 2-3 सीटी लगाकर उबाल लें. आप चाहें तो इन्हें खुली आंच पर भी उबाल सकते हैं.
2: उबले हुए आमों को ठंडा होने दें और फिर उनका गूदा निकालकर मिक्सर में डालें.
3: इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी या गुड़ और पुदीना पत्तियां डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें.
4: इस मिश्रण को एक गिलास में निकालें और उसमें ठंडा पानी मिलाएं.
5: ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और ताजगी से भरपूर आम पन्ना का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में आपके पेट का ख्याल रखेंगे ये 5 फल, शरीर रहेगा तरोताजा और पानी की नहीं होगी कमी
आम पन्ना के फायदे:
शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी से राहत देता है. पाचन को सुधारता है और एसिडिटी कम करता है. इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों से बचाव करता है. एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है और कमजोरी दूर करता है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं