अंडे न सिर्फ शरीर के लिए अच्छे हैं, बल्कि पौधों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. अक्सर लोग अंडे खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझ कर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन ये छिलके भी बहुत काम के साबित हो सकते हैं. अंडे के छिलके पौधे की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. अंडे के छिलकों में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यूट्यूब पर @terracegardening नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अंडे के छिलके से पौधों के लिए कैल्शियम वाली लिक्विड खाद बनाने का तरीका बताया है.
पौधों में अंडे के छिलके कैसे डालें?
अंडे के छिलके मुख्य रूप से कैल्शियम कार्बोनेट से बने होते हैं. कैल्शियम पौधों की कोशिकाओं को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ के लिए मदद करता है. अगर, पौधे में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो पौधों की बढ़वार धीमी पड़ सकती है और नई पत्तियां कम निकल सकती हैं. हालांकि, छिलकों को सीधे मिट्टी में डालने से तुरंत फायदा नहीं मिलता. ऐसे में अंडे के छिलके और सिरके की मदद से लिक्विड खाद बनाई जा सकती है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
अंडे के छिलकों को पीसकर सीधा मिट्टी में डालें
अंडे के छिलकों को पीसकर सीधा मिट्टी में डाल देने से आपके पौधे हरे-भरे और फलों से नहीं लद जाते हैं. हालांकि, इस तरीके में छिलकों को पूरी तरह गलने और कैल्शियम छोड़ने में 6 महीने से लेकर 1 साल तक का समय लग सकता है. इसलिए यह धीमा लेकिन प्रभावी तरीका माना जाता है.
अंडे के छिलकों से लिक्विड खाद कैसे बनाएं?
अंडे कि छिलकों से लिक्विड खाद बनाने के लिए उन्हें सिरके में भिगोना होता है. सिरका छिलके के साथ रिएक्शन करता है, जिससे इसमें बुलबुले और झाग बनने लगते हैं. कुछ समय बाद अंडे का छिलके सॉफ्ट होकर टूटने लगते हैं और उसमें मौजूद कैल्शियम का कुछ हिस्सा सिरके में मिल जाता है. जब घोल डालना हो तो उसे पानी में मिलाकर यानी पतला करके पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए अंडे के छिलकों को हल्का तोड़ लें या छोटे टुकड़ों में कर लें. अब इन्हें एक कांच के जार में डालें. इसके बाद जार में उतना सिरका डालें कि छिलके अच्छी तरह उसमें डूब जाएं. सिरका डालते ही बुलबुले और झाग बनने लगेंगे, जो बिल्कुल नॉर्मल है. मिश्रण को करीब 48 घंटे के लिए रखा जा सकता है. इस दौरान छिलके धीरे-धीरे टूटेंगे और उनका कैल्शियम घोल में आने लगेगा.
यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं