विज्ञापन

बड़े काम के हैं कचरे में फेंके जाने वाले अंडे के छिलके, पौधों के लिए ऐसे बना लें ऑर्गेनिक खाद, हर-भरा हो जाएगा पौधा

कचरा समझकर फेंके जाने वाले अंडे के छिलके पौधों के लिए बड़े काम के साबित हो सकते हैं. इनसे आप घर पर ही ऑर्गेनिक खाद बना सकते हैं. इससे पौधों में कैल्शियम की कमी नहीं होगी.

बड़े काम के हैं कचरे में फेंके जाने वाले अंडे के छिलके, पौधों के लिए ऐसे बना लें ऑर्गेनिक खाद, हर-भरा हो जाएगा पौधा
अंडे के छिलकों से ऑर्गेनिक खाद कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Eggshells Liquid Fertilizer: सेहत के लिए अंडे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. कई लोग उबले अंडे खाना पसंद करते हैं, तो कुछ अपनी पसंदीदा डिश बनाते हैं. अक्सर अंडे के छिलके कूड़े में फेंक दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यही छिलके पौधों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडे के छिलकों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसे पौधों की बेहतर ग्रोथ, मजबूत जड़ों और फलों के लिए बेहद जरूरी है. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो पौधों में कैल्शियम की कमी दूर की जा सकती है. आज हम आपको पौधों के लिए अंडे के छिलके इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @terracegardening नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है. 

सीधे मिट्टी में मिलाएं

अंडे के छिलकों को सुखाकर सीधे मिट्टी में मिलाया जा सकता है. हालांकि, इस तरीकेे में छिलकों को पूरी तरह गलने और कैल्शियम छोड़ने में 6 महीने से लेकर 1 साल तक का समय लग सकता है. इसलिए यह धीमा लेकिन प्रभावी तरीका माना जाता है.

अंडे के छिलकों का पाउडर बनाएं

अगर आप चाहते हैं कि पौधों को कैल्शियम जल्दी मिले, तो सबसे पहले छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और मिक्सर में बारीक पीसकर पाउडर बना लें. पाउडर बनने के बाद ये मिट्टी में जल्दी मिल जाता है और पौधों तक कैल्शियम जल्दी पहुंचता है.

सिरके की मदद से तुरंत तैयार करें लिक्विड ऑर्गेनिक खाद

सबसे तेज और प्रभावी तरीका है अंडे के छिलकों के पाउडर को सिरके के साथ मिलाना. इसकेे लिए आपको 1 चम्मच अंडे के छिलकों का पाउडर, 1 चम्मच सिरका और 1 लीटर पानी की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए एक जार में अंडे के छिलकों का पाउडर डालें. फिर इसमें बराबर मात्रा में सिरका मिलाएं. इसे मिक्स करते ही बुलबुले बनने लगेंगे. अब मिश्रण को 5 से 10 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद इसे 1 लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें. आपका लिक्विड ऑर्गेनिक खाद बनकर तैयार हो जाएगा.

पौधों के लिए कैसे करें इस्तेमाल?

तैयार घोल को पौधों की जड़ों के आसपास धीरे-धीरे डालें. अगर जार में नीचे कुछ बच जाताा है, तो इसे भी मिट्टी में डाल दें. इन्हें आप टमाटर, मिर्च, बैंगन, गोभी, ब्रोकली के पौधे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. धीरे-धीरे इससे पौधा हर-भरा होने लगेगा.

पौधों को मिलेंगे ये फायदे

  • पौधों में कैल्शियम की कमी दूर करता है.
  • टमाटर में रॉट की समस्या कम होती है.
  • पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं.
  • फलों और सब्जियों की क्वालिटी बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें: मुफ्त में म‍िलेंगे ये 2 मसाले, घर के गमले में उगा लें यह पौधा, छाएगी हर‍ियाली और बढ़ेगा खाने का स्‍वाद

यह भी पढ़ें: गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Eggshell
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com