- नवरात्रि में नौ दिनों में नौ रूपों की पूजा की जाती है.
- भक्त मां की भक्ति के लिए पूरे नौ दिनों का उपवास करते हैं.
- कुछ लोग इन पूरे नौ दिन फलाहारी व्रत करते हैं.
Shardiya Navratri 2023 Tithi Hindi: कल से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि. इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगीं. नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'. इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान,शक्ति की देवी मां जगदंबा के नौ रूपों (Navratri 9 Days) की पूजा की जाती है. दसवें दिन दशहरा के मनाया जाता है. नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है लेकिन बड़े पैमाने पर सिर्फ 2 नवरात्रि चैत्र और शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) ही मनाई जाती है. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. भक्त मां की भक्ति के लिए पूरे नौ दिनों का उपवास (Navratri Vrat) करते हैं. और भक्ति भाव से मां की आराधना करते हैं. कुछ लोग इन पूरे दिन फलाहारी व्रत करते हैं तो कुछ लोग सेंधा नमक का सेवन करते हैं. तो चलिए जानते हैं नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त.
शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त- (Shardiya Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat)
पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी
16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
कलश स्थापना मुहूर्त - Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapana:
सुबह 11.44 - दोपहर 12.30 (15 अक्टूबर 2023)
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और मां के लगने वाले खास भोग

ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट पी लें इस बीज का पानी, पेट से बाहर निकली चर्बी हो जाएगी गायब, शरीर भी बनेगा मजबूत
शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां (Shardiya Navratri 2023 Tithi)
- दिनांक तिथियां
- 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां शैलपुत्री, प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना
- 16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया तिथि
- 17 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां चंद्रघंटा, तृतीया तिथि
- 18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) मां कुष्मांडा, चतुर्थी तिथि
- 19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) मां स्कंदमाता, पंचमी तिथि
- 20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) मां कात्यायनी, षष्ठी तिथि
- 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) मां कालरात्रि, सप्तमी तिथि
- 22 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी
- 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां सिद्धिदात्री, महा नवमी
- 24 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)
नवरात्रि में नौ दिनों में नौ रूपों की पूजा की जाती है, नौ दिनों में मां को नौ तरह से भोग लगाए जाते हैं. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी सफ़ेद चीज़ों का भोग लगाया जाता है.आप माता को इस चीज का भोग लगा सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं