भारतीय घरों में जैसे ही त्यौहार नजदीक आते हैं खासकर दिवाली आने से महीनों पहले की घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती है. घर के काम करना और खास तौर पर बर्तनों को साफ करना बड़ा ही मुश्किल काम लगता है. तांबे, पीतल, स्टील, एल्युमिनियम या कांच के बर्तन जब गंदे या काले हो जाते हैं, तो उन्हें चमकाने में काफी मेहनत लगती है. महंगे क्लीनर और घंटों की रगड़ाई के बाद भी वैसी चमक नहीं मिलती जैसी हम चाहते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए ले आए हैं एक ऐसा आसान और असरदार तरीका जिससे आपके पुराने से पुराने और गंदे बर्तन भी सिर्फ एक मिनट में नए जैसे चमक उठेंगे. इस हैक्स को यूट्यूब चैनल (@MaaYehKaiseKarun) पर शेयर किया गया है.
यहां देखें वीडियो-
कैसे बनाएं मैजिकल क्लीनिंग पाउडर-
इस पाउडर को बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीजें लाने की जरूरत नहीं है. ये सभी चीजें आपके घर की किचन में आसानी से मिल जाती हैं-
- गेहूं का आटा- रोटी बनाने वाला सामान्य गेहूं का आटा (एक कप से थोड़ा कम).
- नमक- साधारण खाने वाला नमक (लगभग आधा कप).
- डिटर्जेंट पाउडर- कोई भी सामान्य सर्फ (₹10 वाला पाउच).
- साइट्रिक एसिड- लगभग 2 से 4 चम्मच नींबू का रस. यह आपको किसी भी बेकरी या ग्रोसरी की दुकान पर बहुत सस्ते में मिल जाएगा.
- मीठा सोडा- डेढ़ से दो चम्मच.
विधि-
सबसे पहले एक मिक्सी का जार लें, उसमें गेहूं का आटा, नमक, सर्फ, साइट्रिक एसिड और मीठा सोडा डाल दें. इन सभी सूखी चीजों को बिना पानी मिलाए मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें. आपका होममेड क्लीनिंग पाउडर तैयार है. इसे किसी सूखे डिब्बे में भरकर रख लें.
कैसे इस्तेमाल करें यह पाउडर?
- यह पाउडर हर तरह के बर्तनों के लिए कमाल का काम करता है.
- तांबे के बर्तन- तांबे के लोटे या पूजा के बर्तन इस पाउडर को लगाते ही सेकंडों में चमक उठते हैं.
- पीतल और कांसे के बर्तन- थोड़े पुराने या काले पड़े पीतल और कांसे के बर्तनों पर इस पाउडर को लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हल्के हाथ से धो लें.
- स्टील और एल्युमिनियम- कुकर, कड़ाही या थालियों पर थोड़ा सा पानी और यह पाउडर मिलाकर हल्का सा स्क्रब करने से ही सारी कालिख और चिकनाई गायब हो जाती है.
- कांच और चीनी मिट्टी के बर्तन- आप इस मैजिकल पाउडर से कांच और चीनी मिट्टी के बर्तन और यहां तक कि गैस बर्नर भी आसानी से चमका सकते हैं.
ये भी पढ़ें- किचन के कीड़ों से हो गए हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं