विज्ञापन

जुलाई में इस दिन से शुरू हो रहा महादेव का प्रिय महीना, जानिए व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. अगर आप भी इस महीने व्रत रखते हैं, तो जान लें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज.

जुलाई में इस दिन से शुरू हो रहा महादेव का प्रिय महीना, जानिए व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं
सावन में क्यों मना होता है इन चीजों का सेवन.
NDTV

​सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और भक्ति का माहौल बन जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल सावन का पावन महीना 30 जुलाई, गुरुवार से प्रारंभ होगा और 28 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा के साथ ही यह समाप्त हो जाएगा. इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमें पहला सोमवार 3 अगस्त को है. ​सावन के महीने में बहुत से लोग पूरे महीने या फिर सिर्फ सोमवार का व्रत रखते हैं. इस बदलने मौसम के कारण हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे चलते हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं. इसलिए अगर आप व्रत रखें तो सही खान-पान का ध्यान रखें. 

सावन व्रत में क्या खाएं? (Sawan Vrat Mein Kya Khaye)

1. ​कुट्टू या सिंघाड़े का आटा-

व्रत में आप कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरी, पराठा या चीला खा सकते हैं. यह आपको लंबे समय तक भूखा महसूस नहीं होने देता. 

कुट्टू की पूरी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

कुट्टू से आप चीला बना सकते हैं. (Image NDTV) 

2. साबूदाना और मखाना-

साबूदाने की खिचड़ी, खीर या भुने हुए मखाने व्रत के लिए बेस्ट स्नैक्स हैं. मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है.

साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

3. ​ताजे फल और जूस-

सेब, केला, पपीता और अनार जैसे फल खाएं. इनसे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.

4. डेयरी प्रोडक्ट्स-

दूध, दही, छाछ और पनीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह आपको तुरंत एनर्जी देने का काम कर सकते हैं.

सावन व्रत में न खाएं ये चीजें- 

  1. प्याज और लहसुन- सावन के महीने में तामसिक भोजन यानी प्याज और लहसुन खाने की मनाही होती है.
  2. ​भारी और तला-भुना खाना- व्रत के नाम पर ज्यादा तली हुई पूरियां या पकौड़े खाने से बचें. इससे आपको एसिडिटी या पेट भारी होने की समस्या हो सकती है.
  3. ​मैदा और अनाज- व्रत के दौरान गेहूं, चावल, सूजी और मैदा जैसी चीजों का सेवन नहीं किया जाता.

​क्या कहती है रिसर्च-

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी रिसर्च के अनुसार, जब हम उपवास या हल्का भोजन करते हैं, तो हमारे पाचन तंत्र को आराम मिलता है जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं.

ये भी पढ़ें- इस दिन से शुरू हो रहा है सावन, भोले की भक्ति के साथ सेहत का ऐसे रखें ख्याल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Kab Se Kab Tak Hai, Sawan Kab Se Shru Ho Raha Hai, Sawan Date Start, Sawan Somawar Vrat, Sawan Somvar 1st Vrat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com