विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की 14 रनों की पारी के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सूर्यवंशी से क्या सीखने को कहा

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: अपने पहले मैच में वैभव ने अपने करियर के पहले ओवर में जॉश टंग के 145 किमी प्रति घंटा की गेंद पर 1 रन लिया. फिर जोफ़्रा आर्चर जैसे ख़तरनाक गेंदबाज़ को अपने स्टाइल सिग्नेचर से छक्का जड़ा.

वैभव सूर्यवंशी की 14 रनों की पारी के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सूर्यवंशी से क्या सीखने को कहा
Vaibhav Sooryavanshi अपने पहले मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए

Shreyas Iyer Big Statement on Vaibhav Sooryavanshi: मैनचेस्टर में शनिवार को वैभव सूर्यवंशी के नीली जर्सी में मैदान पर कदम रखते ही भारतीय क्रिकेट का एक नया अध्याय शुरू हो गया. महज़ 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही वैभव ने गॉड ऑफ क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी की पहली पारी छोटी मगर पावर से भरपूर रही. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1989 में कराची में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 16 साल, 205 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कदम रखा था.

14 रनों के बावजूद कप्तान श्रेयस हुए गदगद!

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 मैच में 4 विकेट से हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव के रवैये को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि वैभव का रवैया अडिग है. वो बिल्कुल भी नहीं डरता है, और जिस तरह से वो अपना खेलता है, उसे देखना बहुत ही शानदार लगता है.”

श्रेयस अय्यर का ये भी मानना है कि वैभव के बेख़ौफ़ अंदाज़ से काफ़ी कुछ सीखा जा सकता है. उन्होंने कहा, “जिस तरह से वो नेट्स में बैटिंग करता है, उससे सीखने को बहुत कुछ है. जिस तरह वो निडर क्रिकेट खेलता है, वो काबिल-ए-तारीफ है. तो सच कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो घबराएगा, क्योंकि पिछले कुछ महीनों और सालों से उसने शानदार क्रिकेट खेला है. और हम सब जानते हैं कि एक खिलाड़ी के तौर पर वो क्या कर सकता है. तो मैंने उसे पूरा समर्थन दिया, और जिस तरह से वो इस मौके पर आगे आया, उसे देखकर बहुत अच्छा लगा."

पब्लिक डिमांड के बाद मैदान पर वैभव

मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के 122 नंबर का कैप देते हुए तिलक वर्मा की ये तस्वीरें अब भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास में दर्ज हो चुकी हैं. वर्ल्ड क्रिकेट और दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स इस लम्हे का बेताबी से इंतज़ार करते रहे थे. बिहार के समस्तीपुर के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री के लिए सोशल मीडिया पर भी शोर मचता रहा. फ़ैंस की लगातार डिमांड के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया. वैभव सचिन के रिकॉर्ड से आगे निकल गए. मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पुरुषों में ये रिकॉरड एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम है. पाकिस्तान के हसन रजा ने 14 साल, 233 दिन की उम्र में डेब्यू किया था

छोटी पर पावरफुल रही वैभव की पहली पारी, जोफ़्रा का भी वहीं अंजाम 

वैभव ने अपने करियर के पहले ओवर में जॉश टंग के 145 किमी प्रति घंटा की गेंद पर 1 रन लिया. फिर जोफ़्रा आर्चर जैसे ख़तरनाक गेंदबाज़ को अपने स्टाइल सिग्नेचर से छक्का जड़ा. दूसरा छक्का वैभव ने जॉश टंग के नाम किया. वैभव को विल जैक्स की गेंद पर जॉश बटलर ने स्टंप आउट किया. वैभव ने 10 गेंदों पर 2 छक्कों के सहारे 14 रन बनाए. वैभव की 3 नंबर की जर्सी और 122 नंबर का कैप इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये वैभव की पारी मास्टर ब्लास्टर सचिन जैसी ही लंबी होने वाली है और वो क्रिकेट की दुनिया पर राज करनेवाले हैं.

ये भी पढ़ें-  Video: वैभव सूर्यवंशी की इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली पारी, ऑर्चर को पहला छक्का, गावस्कर की कमेंट्री, ऐसा था रोमांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Shreyas Santosh Iyer, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com