First Sawan Somwar 2025 : सावन का पहला सोमवार हमेशा से ही भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत खास होता है. यह दिन शिव जी की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है. इस अवसर पर लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, बेलपत्र अर्पित करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं. इसी पवित्र माह के पहले सोमवार को भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद सुंदर और भक्तिमय फोटो शेयर की है. इस फोटो में रानी चटर्जी शिवलिंग को बड़ी श्रद्धा से हाथों पकड़े दिख रही हैं. फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रानी चटर्जी ने भगवान शिव के प्रति गहरे सम्मान और श्रद्धा को दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की. इस फोटो में वह सुर्ख लाल जोड़े में नजर आ रही हैं. वह गाड़ी में बैठी हुई हैं. इस दौरान उनके हाथ में शिवलिंग है, जिसे वह बड़ी ही आस्था के साथ गले लगा रही हैं. यह फोटो भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा को बयां करता है. इस फोटो को शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, "सावन की शुभकामनाएं... भोले बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें."
सावन के इस शुभ अवसर पर रानी चटर्जी का यह भक्तिमय फोटो उनके चाहने वालों के लिए एक खास तोहफा जैसा है. उनके इस फोटो पर फैंस ने खूब प्यार और प्रतिक्रिया दी है.एक फैन ने लिखा, 'आपकी यह फोटो सुंदर और प्रेरणादायक है.' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'इस तस्वीर में आपकी भक्ति साफ दिख रही है, आप हम सबके लिए एक मिसाल हैं.'
अन्य ने 'आपकी श्रद्धा को प्रणाम,' 'सच में आपने सावन के पहले सोमवार को और भी खास बना दिया,' और 'शिव की सच्ची भक्त' जैसे कमेंट्स किए. वहीं कुछ लोगों ने 'हर हर महादेव' के जयकारे भी कमेंट्स में लिखे. इनके अलावा, कई फैंस ने उनके दुल्हन लुक की भी जमकर तारीफ की. बता दें कि पिछले साल सावन के मौके पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने हाथों से शिवलिंग बनाती नजर आई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं