विज्ञापन

चाय के साथ बनाएं सत्तू की कचौड़ी, नोट करें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

Sattu Ki Kachori Recipe In Hindi: अगर अपने सत्तू की कचौरी नहीं खाई है, तो नीचे बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

चाय के साथ बनाएं सत्तू की कचौड़ी, नोट करें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी
Sattu Ki Kachori Kaise Banti Hai

Sattu Ki Kachori Recipe In Hindi: मूंग दाल, उड़द दाल, आलू, प्याज, मटर, और बेसन की कचौरी तो लगभग सभी ने खाई होगी, लेकिन क्या कभी अपने सत्तू की कचौरी खाई है? सातू की मसालेदार स्टफिंग और कुरकुरी कचौरी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे एक बार चखने वाला बार-बार याद करता है. गर्मियों के मौसम में सत्तू शरीर को ठंडक देता है, ऊर्जा बढ़ाता है और पचने में भी हल्का होता है. ऐसे में अगर अपने कभी इसकी कचौरी नहीं खाई है, तो नीचे बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

Latest and Breaking News on NDTV

सत्तू की कचौड़ी में क्या डालते हैं?

सामग्री:

  • 1/2 कप सत्तू
  • 2 मैदा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च 
  • अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • तलने के लिए तेल

सत्तू की कचौड़ी कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक कटोरे में मैदा लें, उसमें नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • जरूरत के हिसाब से पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और उसे एक गीले कपड़े से ढककर एक तरफ रख दें.
  • अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें घी गर्म करें.
  • सबसे पहले जीरा, सौंफ और हींग डालें अब कटा हुआ प्याज डालें और भूनें, इसके साथ ही अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर दो मिनट तक भूनें.
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • मसालों को भूनने के बाद, उसमें सत्तू डालें और मिला लें. ध्यान रखें, सत्तू मसालों के साथ अच्छी तरह मिल जाना चाहिए.
  • अगर आपको यह मिश्रण सूखा लगे, तो मसालों के साथ सत्तू भूनने के बाद आप इसमें थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं.
  • अब नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें, फिर इसमें हरा धनिया डालें, इसे मिलाएं, गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
  • आटे से लोइयां बनाएं, उनके बीच में गहरा गड्ढा करें, जरूरत के हिसाब से उनमें स्टफिंग भरें और उन्हें हल्के हाथों से बेल लें.
  • एक पैन में तेल गरम करें और कचौरियों को कम आंच पर तब तक तलें जब तक वे कुरकुरी और सुनहरी-भूरी न हो जाएं. 
  • अब सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें: अचानक चक्कर आना क्यों है खतरनाक? डिजीनेस और वर्टिगो में फर्क समझें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com