विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2025

सर्दियों में तेजी से घटेगा वजन, दिल भी होगा मजबूत, अदरक करेगी कमाल, बस खाना होगा इस खास तरीके से

Adrak Khane Ke Fayde: यहां जानें सर्दियों में अदरक खाने से हमारे शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसे कैसे खाना सबसे बेहतर होता है.

सर्दियों में तेजी से घटेगा वजन, दिल भी होगा मजबूत, अदरक करेगी कमाल, बस खाना होगा इस खास तरीके से
ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

Adrak Khane Ke Fayde: ठंड अपने साथ खांसी, जुकाम और शरीर में जकड़न जैसी समस्याएं लेकर आती है. ऐसे में इस मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और बीमारियों से दूर रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी है. आज हम आपको हर किचन में पाई जाने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर को कई दिक्कतों से दूर रख सकता है. अदरक सर्दियों में किसी औषधि से कम नहीं मानी जाती. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को बेहतर करने में भी मदद करती है. यहां जानें सर्दियों में अदरक खाने से हमारे शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसे कैसे खाना सबसे बेहतर होता है.

रोज अदरक खाने से क्या होता है?

  1. शरीर को गर्म रखता है: अदरक की तासीर गर्म होती है. ठंड के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर के अंदर गर्माहट बनी रहती है और ठंड कम लगती है. जिन लोगों को ज्यादा ठंड लगती है उनके लिए अदरक खाना फायदेमंद माना जा सकता है.
  2.  सर्दी-खांसी से राहत: अदरक में पाए जाने वाले तत्व जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से अदरक की चाय या अदरक का काढ़ा पीने से गले की खराश, खांसी और जुकाम में आराम मिल सकता है.
  3. इम्यूनिटी मजबूत करता है: अगर आप बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं तो अदरक का सेवन कर सकते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकता है, जिससे शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम हो सकता है.
  4. पेट के लिए फायदेमंद: जिन लोगों को गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या की समस्या रहती है उनके लिए अदरक का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है. यह पाचन को बेहतर रख सकता है.
  5. वजन करता है कंट्रोल: अदरक में पाए जाने वाले तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.
  6. दिल की सेहत: अदरक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे दिल को हेल्दी रखा जा सकता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: चेहरे की चमक से लेकर पेट की गैस और कब्‍ज तक ठीक कर सकता है आंवला, जान लें बनाने का सही तरीका और पीने का समय

अदरक खाने के सही तरीका

आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं या फिर सुबह गुनगुने पानी में अदरक का रस मिलाकर खाली पेट पी सकते हैं. इसके अलावा आप अदरक का काढ़ा बनाकर भी इसेट अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sardiyo Mein Adrak Khane Ke Fayde, Adrak Ke Fayde, Adrak Kise Nahi Khana Chahiye, Ginger Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com