विज्ञापन

दुल्हन बनने जा रही रश्मिका मंदाना अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करती हैं चॉकलेट प्रोटीन ओट पैनकेक से, जानें रेसिपी

Rashmika Mandana's Favourite Chocolate Protein Oat Pancake Recipe: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर हैं. हाल ही में रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत डिनर सेटअप की झलक दिखाई, जिसमें हेल्दी और खास तरह के खाने को जगह दी गई थी. उनमें से एक है उनका फेवरेट “चॉकलेट प्रोटीन ओट पैनकेक”.

दुल्हन बनने जा रही रश्मिका मंदाना अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करती हैं चॉकलेट प्रोटीन ओट पैनकेक से, जानें रेसिपी
Chocolate Protein Oat Pancake Recipe
Pexels

Rashmika Mandana's Favourite Chocolate Protein Oat Pancake Recipe: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर हैं. हाल ही में रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत डिनर सेटअप की झलक दिखाई, जिसमें हेल्दी और खास तरह के खाने को जगह दी गई थी. रश्मिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा हेल्दी रेसिपी शेयर करती रहती हैं. उनमें से एक है उनका फेवरेट “चॉकलेट प्रोटीन ओट पैनकेक”. यह पैनकेक न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी है. इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप भी दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है.

चॉकलेट प्रोटीन ओट पैनकेक के लिए जरूरी सामग्री:

  • 1 छोटा केला.
  • 1 पूरा अंडा.
  • 1 अंडे का सफेद हिस्सा.
  • 3 खजूर (बीज निकालकर).
  • 2 बड़े चम्मच बादाम दूध.
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर.
  • 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर.
  • 3 बड़े चम्मच ओट्स.
  • 1 स्कूप चॉकलेट व्हे प्रोटीन पाउडर.
  • 1 बड़ा चम्मच घी.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

 यह भी देखें : 2 मिनट में बनाएं बिना अंडे वाली क्रीमी मेयोनीज शेफ कुणाल ने शेयर की है सुपरफास्ट रेसिपी

चॉकलेट प्रोटीन ओट पैनकेक बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले केले को टुकड़ों में काटकर मिक्सर जार में डालें.

  2. अब इसमें 1 पूरा अंडा और 1 अंडे का सफेद हिस्सा डालें.
  3. इसके बाद खजूर और बादाम दूध मिलाएं.
  4. अब चॉकलेट व्हे पाउडर, दालचीनी पाउडर और ओट्स डाल दें.
  5. सबसे आखिर में बेकिंग पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. घोल ऐसा होना चाहिए जो आसानी से तवे पर फैल सके.
  6. अब एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा घी लगाएं. एक करछी घोल डालकर पैनकेक का आकार दें.
  7. धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं. जब पैनकेक हल्का सुनहरा हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें.
  8. इसे आप अपने पसंदीदा फलों जैसे स्ट्रॉबेरी, केला या ब्लूबेरी के साथ परोस सकते हैं.

Watch Video: Packaged VS Hygenically Packaged Food में क्या अंतर? | Food | Lifestyle | Madhur Sugar x NDTV

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com