विज्ञापन

2 मिनट में बनाएं बिना अंडे वाली क्रीमी मेयोनीज शेफ कुणाल ने शेयर की है सुपरफास्ट रेसिपी

Creamy Eggless Mayonnaise Recipe At Home: चाहे मोमोस या सैंडविच हो या बर्गर हो, मैक्रोनी हो या सलाद हो, किसी भी तरीके की डिश का टेस्ट बढ़ाने के लिए आजकल मेयोनीज का इस्तेमाल किया जाने लगा है. आप आसानी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं बिना किसी मिलावट के. शेफ कुणाल कपूर ने मेयोनीज बनाने की एक आसान रेसिपी शेयर की है.

2 मिनट में बनाएं बिना अंडे वाली क्रीमी मेयोनीज शेफ कुणाल ने शेयर की है सुपरफास्ट रेसिपी
Creamy Eggless Mayonnaise Recipe
Unsplash

Creamy Eggless Mayonnaise Recipe At Home: चाहे मोमोस या सैंडविच हो या बर्गर हो, मैक्रोनी हो या सलाद हो, किसी भी तरीके की डिश का टेस्ट बढ़ाने के लिए आजकल मेयोनीज का इस्तेमाल किया जाने लगा है. अब मेयोनीज खाने के लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं बिना किसी मिलावट के. शेफ कुणाल कपूर ने मेयोनीज बनाने की एक आसान रेसिपी शेयर की है.

मेयोनीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients For Making Mayonnaise)

  • 1 कप तेल.

  • ½ कप ठंडा दूध.

  • 1 छोटा चम्मच सरसों का पाउडर.

  • नमक स्वादानुसार

  • 1 छोटा चम्मच पिसी चीनी.

  • 1- 2 चम्मच सिरका या नींबू का रस.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: unsplash

 यह भी देखें: जब घर पर न मिले कोई सब्जी, तो 10 मिनट में तैयार करें ढाबा स्टाइल सेव टमाटर, रेसिपी है आसान

मेयोनीज़ बनाने की विधि ( Steps To Prepare Mayonnaise)

  1. सबसे पहले एक गहरे और लंबे बर्तन में 1 कप तेल और ½ कप ठंडा दूध डालें. ध्यान रखें कि दूध बिल्कुल ठंडा हो.

  2. अब इसमें सरसों का पाउडर, नमक और पिसी चीनी डालें. इसके बाद 1 से 2 चम्मच सिरका या नींबू का रस मिलाएं.
  3. अब हैंड ब्लेंडर को बर्तन के बिल्कुल तले तक रखें. शुरुआत में ब्लेंडर को हिलाएं नहीं. नीचे से ही ब्लेंड करना शुरू करें. लगभग 10 से 15 सेकंड में आप देखेंगे कि नीचे का मिश्रण गाढ़ा होने लगा है.
  4. जब नीचे से मेयोनीज़ जमने लगे, तब धीरे-धीरे ब्लेंडर को ऊपर की ओर उठाएं. कुछ ही सेकंड में पूरा मिश्रण गाढ़ी और स्मूद मेयोनीज़ में बदल जाएगा.
  5. तैयार मेयोनीज़ को एक साफ एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. इसे 4 से 5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
  6. अब आप इस एगलेस मेयोनीज़ को अपनी फेवरिट डिश के साथ खा सकते हैं. चाहें तो उबली और बारीक कटी सब्जियों में थोड़ा सा यह मेयोनीज़ मिलाकर क्रीमी फिलिंग भी तैयार कर सकते हैं.
  7. इस घर पर बनी मेयोनीज़ की खास बात यह है कि इसमें अंडा नहीं है. इसलिए शाकाहारी लोग भी इसे आराम से खा सकते हैं. बच्चे भी इसे सैंडविच, बर्गर या रैप्स के साथ पसंद करते हैं.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Make Creamy Eggless Mayonnaise Recipe At Home In 2 Minutes, Eggless Mayonnaise Recipe In 2 Minutes, Creamy Eggless Mayonnaise Recipe, Creamy Eggless Mayonnaise Recipe At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com