Ram Navami Bhog: नवरात्रि के नौंवे दिन राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है, इस पर्व का हिन्दुओं के लिए खास महत्व होता है. यह दिन भगवान श्री राम की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं. उपवास, पूजा-पाठ और कीर्तन के बीच इस दिन घरों में कई तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, ये रेसिपीज़ न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि शुद्धता और सादगी से भरी होती हैं, तो आइए बिना देरी किए जानते हैं राम नवमी कब है और इस अवसर पर कौन से 4 क्लासिक व्यंजन बनाएं जा सकते हैं.

राम नवमी कब है?
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च, 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होगी, जिसके अनुसार, राम नवमी गुरुवार, 26 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी. हालांकि, उदय तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. ऐसे में आप उस दिन भी शुभ पूजा-अर्चना कर सकते हैं.
राम नवमी पर बनाने के लिए 5 क्लासिक व्यंजन
काले चने: कंजक पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले उबले हुए काले चने, जिन्हें हल्के मसालों और सेंधा नमक के साथ पकाया जाता है. इन्हें बनाने के लिए काले चने को रात भर भिगो दें, अगले दिन प्रेशर कुकर में पका लें और फिर उसमें अमचूर, चाट मसाला , धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक और जीरा जैसे मसाले डालकर भून लें.
सूजी हलवा: घी, चीनी और मेवों से बना स्वादिष्ट सूजी का हलवा बनाने के लिए एक पैन में घी लें, उसमें सूजी डालें. अब सूजी को घी के साथ अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें चीनी और इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसमें दूध और सूखे मेवे डालकर बर्तन को थोड़ी देर के लिए ढक दें और मिश्रण को उबलने दें. कुछ देर बाद पैन खोलें और अच्छी तरह मिला लें और हलवे में थोड़ा घी और कुछ सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह डालकर परोसें.

पूरी: गेहूं के आटे से बनी नरम, तली हुई रोटी, जिसे आमतौर पर पारंपरिक भोजन के हिस्से के रूप में केल चने के साथ परोसा जाता है बनाने के लिए गूंथे हुए आटे को 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अब आटे को 25 ग्राम बॉल्स के हिस्से में बांट लें. अब इस बॉल्स को बेलकर पूरी का आकार दें और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें पूरी डालकर फ्राई करें, पूरी फूलने लगेगी.
साबूदाना खीर: साबूदाना खीर बनाने के लिए 15 मिनट के लिए साबूदाना को पानी में भिगोएं. साथ ही दूध में चीनी और इलायची की फली डालकर उबालें. इसके बाद उसमें साबूतदाना मिलाएं. थोड़ी देर बाद उसमें 1 कप पानी डालें और तब तक पकाएं जब तक साबूदाना फूल न जाए. अब केसर को ¼ कप गर्म दूध में डालकर कम से कम 10 मिनट के लिए रख दें और फिर परोसें.
इसे भी पढ़ें: स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाए तो क्या करें? बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके और पाएं मुलायम और चमकती त्वचा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं