विज्ञापन

मनीष पॉल के घर हुई अष्टमी की पूजा, कंजकों को दिए ऐसे गिफ्ट सोशल मीडिया पर डिमांड करने लगे फैन्स

मनीष पॉल के घर हुई अष्टमी की पूजा, तस्वीरें और वीडियो देख एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग. आप भी देखें कैसे नन्हीं कंजकाओं के पैर धोते दिखे मनीष.

मनीष पॉल के घर हुई अष्टमी की पूजा, कंजकों को दिए ऐसे गिफ्ट सोशल मीडिया पर डिमांड करने लगे फैन्स
मनीष पॉल के घर हुई अष्टमी की पूजा
Social Media
नई दिल्ली:

एक्टर और पॉपुलर होस्ट मनीष पॉल ने अपने घर पर अष्टमी की पूजा की. पूजा-पाठ के बाद उन्होंने पूरे रीति रिवाज से अपने घर पर कन्या पूजन भी किया. मनीष ने इंस्टाग्राम पर इसके कुछ झलकियां शेयर कीं. पहली तस्वीर में मनीष कन्याओं को तिलक लगाते दिख रहे हैं. इसके बाद वाली तस्वीरों में वह कन्याओं को तोहफे देते और उनके साथ पोज देते दिख रहे हैं. इस पोस्ट में मनीष ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वह कन्याओं के पैर धोते दिख रहे हैं. मनीष को इस तरह पूरी श्रद्धा के साथ ये पूजा करते दे उनके फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

मनीष की पोस्ट पर ज्यादातर लोगों ने जय माता दी कमेंट किया. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो कंजकाओं को मिले काले बैग की डिमांड कर दी कि आखिर इसमें दिया क्या है. एक ने कमेंट किया, अब तो मनीष को आशीर्वाद मिलने से कोई नहीं रोक सकता. एक ने लिखा, वाह मनीष आपको यह सब करते देख बहुत अच्छा लगा. 

वर्कफ्रंट पर क्या है रिपोर्ट?

काम के मामले में अगर बात करें तो बड़े पर्दे पर मनीष साल 2025 में आई सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आए थे. इसके अलावा साल 2026 में उनके खाते में वन नाम की एक फिल्म जिसे लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. छोटे पर्दे पर उन्होंने चार साल पहले यानी कि 2022 में झलक दिखला जा सीजन 10 होस्ट किया था. मनीष पॉल की खासियत है कि वह जब भी स्क्रीन पर आते हैं छा जाते हैं. उन्हें बतौर सोलो लीड कामयाबी नहीं मिली लेकिन सपोर्टिंग किरदारों में उन्होंने हर बार छाप छोड़ी है.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maniesh Paul, Maniesh Paul Instagram, Maniesh Paul Movies, Maniesh Paul Wife, Maniesh Paul Kids, Maniesh Paul Age, Maniesh Paul News, Maniesh Paul Tv Shows, Maniesh Paul Funny Video, Maniesh Paul Flop Movie, Ramnavami Kab Hai 2026, Durga Ashtami March 2026, Ashtami Navami 2026 Date, Ashtami Kab Hai, Navami Kab Hai, Today Navratri Day, When Is Ram Navami, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com