विज्ञापन

सिर्फ 100 रुपये में बनेगी 1 किलो चॉकलेटी मिठाई, वो भी बिना गैस का इस्तेमाल किए, देखें रेसिपी वीडियो

Raksha Bandhan Special Sweet Recipe | Chocolate Mithai Banane Ka Tarika: इस रक्षाबंधन कुछ घर का बना मीठा खाने का मन है, लेकिन ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी? बिना गैस जलाए 100 रुपये में बन जाएगी 1 किलो चॉकलेटी मिठाई.

सिर्फ 100 रुपये में बनेगी 1 किलो चॉकलेटी मिठाई, वो भी बिना गैस का इस्तेमाल किए, देखें रेसिपी वीडियो
चॉकलेट मिठाई कैसे बनती है?
NDTV

Raksha Bandhan Special Sweet Recipe | Chocolate Mithai Banane Ka Tarika: बिना चाशनी बनाए और बिना किसी झंझट के तैयार होने वाली यह 'चॉकलेट कटोरी मिठाई' त्योहारों और खास मौकों के लिए एकदम परफेक्ट है. अगर आप भी इस साल राखी पर कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं, तो चॉकलेट की मिठाई ट्राई कर सकते हैं. इसमें बिस्किट, मेवों और चॉकलेट का ऐसा स्वाद बैठता है कि बच्चे हो या बड़े, सब मांग-मांगकर खाएंगे. खास बात यह है कि इसे बनाने में गैस के आगे घंटों खड़े भी नहीं रहना पड़ता.

हाल ही में डिजिटल क्रिएटर रीता ने अपने यूट्यूब चैनल @MintsRecipes पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.

यहां देखें वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री:

  • मैरी गोल्ड बिस्किट ( 200 ग्राम)
  • काजू, बादाम, अखरोट (8-10 पीस पिसे हुए)
  • कोको पाउडर (2 से 3 चम्मच)
  • मिल्क चॉकलेट (1 कप)
  • डार्क चॉकलेट (½ कप)
  • दूध (लगभग 2 कप, गरम किया हुआ)
  • कोटिंग के काजू, बादाम, पिस्ता और हेज़लनट (भुने और दरदरे कुटे हुए)

बनाने का आसान तरीका:'

  1. सबसे पहले बिस्किट को हाथों से तोड़कर मिक्सी में डालें और एक बारीक पाउडर तैयार कर लें, इसे एक बड़े बर्तन में निकालें.
  2. अब काजू, बादाम और अखरोट को मिक्सी में पल्स मोड (पर दरदरा पीस लें, ताकि ड्राई फ्रूट्स अपना तेल न छोड़ें.
  3. इस दरदरे पाउडर और कोको पाउडर को बिस्किट के चूरे में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. एक बर्तन में डेढ़ कप दूध को अच्छे से गरम करें.
  5. कटी हुई मिल्क चॉकलेट के ऊपर यह गरम दूध डालें और चलाएं जब तक चॉकलेट पूरी तरह पिघल न जाए.
  6. अगर फिर भी गांठे रहें, तो बहुत धीमी आंच पर 1 मिनट चला लें.
  7. तैयार चॉकलेट सॉस को बिस्किट वाले मिश्रण में डालें और मिलाएं.
  8. अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लगे, तो थोड़ा-थोड़ा गरम दूध डालते हुए आटे जैसा एक मुलायम डो तैयार कर लें.
  9. अब तैयार डो से मध्यम आकार की चिकनी बॉल्स बना लें.
  10. भुने हुए काजू, बादाम, पिस्ता और हेज़लनट को खलबट्टे में मोटा-मोटा कूट लें.
  11. हर बॉल को इन कुटे हुए ड्राई फ्रूट्स में लपेटें.
  12. अब अंगूठे से बॉल के बीच में हल्का सा दबाकर एक छोटी कटोरी जैसा आकार बना दें.
  13. डार्क चॉकलेट में थोड़ा सा गरम दूध मिलाकर एक गाढ़ा, चमकदार सॉस तैयार करें.
  14. इस डार्क चॉकलेट सॉस को एक पाइपिंग बैग में भरें और मिठाइयों के बीच में बनाई गई कटोरी में भर दें.
  15. आपकी लाजवाब, क्रंची और चॉकलेटी कटोरी मिठाई तैयार है. 

इसे भी पढ़ें: किचन से धुआं कैसे निकालें? इन 4 देसी जुगाड़ से मिनटों में निकल जाएगा धुआं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakshabhandhan, Festival Sweets Recipe, Chochlate Mithai Recipe, Chocolate Recipe, Chocolate Recipe Changes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com