Benefits Of Dark Chocolate: चॉकलेट का नाम लेते ही सबसे पहला ख्याल दिमाग में बच्चों का आता है. आमतौर पर माता-पिता बच्चों को ज्यादा चॉकलेट खाने से रोकते हैं ताकि उनके दांत खराब न हों. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉर्क चॉकलेट बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि माता-पिता यानी पेरेंट्स के लिए भी फायदेमंद है? जी हां, आपने सही सुना.
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके डार्क चॉकलेट के कुछ फायदे बताए हैं, आइए जानते हैं कि रोज डार्क चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा खाना आपके लिए क्यों जरूरी है.
डॉर्क चॉकलेट खाने के फायदे- (Dark Chocolate Khane Ke Fayde)
1. स्ट्रेस और थकान-
दिनभर ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारी और बच्चों की देखभाल के चक्कर में पेरेंट्स अक्सर बहुत ज्यादा तनाव (Stress) और थकान महसूस करने लगते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन यानी कोर्टिसोल के लेवल को कम करते हैं. इसे खाने से दिमाग को शांति मिलती है और मूड एकदम फ्रेश हो जाता है.
2. दिल की सेहत-
बढ़ती उम्र के साथ माता-पिता को अपनी दिल की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है. डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
3. कोलेस्ट्रॉल-
दीपशिखा जैन का कहना है कि डॉर्क चॉकलेट में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
4. नींद-
अक्सर ऐसा होता है कि हमारे माता-पिता थकान या काम की टेंशन के चलते कम सोते हैं या उन्हें नींद नहीं आती है, ऐसे में रोजाना डॉर्क चॉकलेट का सेवन नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
5. ब्लड प्रेशर-
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए डॉर्क चॉकलेट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.
6. डायबिटीज-
डॉर्क चॉकलेट ब्लक शुगर स्पाइज को प्रीवेंट करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है.
खास टिप्स-
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन का कहना है कि डार्क चॉकलेट का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब आप सही चॉकलेट चुनेंगे. हमेशा ऐसी डार्क चॉकलेट खरीदें जिसमें कम से कम 70% या उससे ज्यादा कोको (Cocoa) हो. साथ ही, इसका मतलब यह नहीं है कि आप पूरी चॉकलेट एक बार में खा जाएं; रोजाना सिर्फ 1 से 2 छोटे टुकड़े (लगभग 20-30 ग्राम) खाना ही सेहत के लिए काफी है.
ये भी पढ़ें- मानसून में सबसे ज्यादा फैलती हैं ये बीमारियां, ऐसे करें बचाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं