विज्ञापन
21 days ago

PM Modi 76th Birthday Celebration LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर यानी कि आज 76वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर बीजेपी देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है. अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े और 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी. बीजेपी ने लोगों से अपील की है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर वे अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जलाएं. वहीं पीएम मोदी के गृहनगर वडनगर और वाराणसी तक बाइक यात्रा की शुरुआत की की गई. अमित शाह ने बाइक रैली को वडनगर से रवाना किया. जाएगी. देशभर के तमाम नेताओं समेत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. जानें पल-पल का हर अपडेट.

ये भी पढ़ें- नरेंद्र दामोदर दास मोदी…76 साल का सफ़रनामा

PM Narendra Modi 76th Birthday Celebration LIVE Updates

PM Modi 76th Birthday: उज्जैन में बना विश्व रिकॉर्ड एक साथ जले 33.27 लाख दीये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में विश्व रिकॉर्ड बन गया. सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शहर में 33 लाख 27 हजार दीये जलाए गए. शाम 7 बजे सायरन बजते ही एक साथ दीये प्रज्ज्वलित करने की शुरुआत की थी. वहीं, पूरे मध्‍य प्रदेश एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए.

जन्‍मदिन की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा धन्यवाद

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्‍होंने एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा- मेरे मित्र पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं. इटली और भारत अपने राष्ट्रों के सहयोग और समृद्धि के भविष्य को एक साथ बनाते हुए, अपनी गहरी दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत कर रहे हैं. मेलोनी की शुभकामनाओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका धन्यवाद करते हुए लिखा- मैं भारत और इटली की विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं.

 

पीएम के जन्‍मदिन पर सीएम ने 76 मह‍िलाओं को भेंट की गायें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में 'गो-मातृशक्ति संस्कृति नमो वंदन' कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में पशु कल्याण को ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता के साथ जोड़ने की एक अनूठी सेवा पहल का जश्न मनाया गया. विंजोल स्थित सीतावन गिर गौशाला द्वारा आयोजित इस पहल के तहत आदिवासी, विधवा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 76 वंचित महिलाओं को 76 देशी गिर गाय मुफ्त प्रदान की गईं.  
 

कानपुर के मोतीझील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन के दौरान 76 हजार दीप प्रज्वलित कर मोतीझील को रोशनी से जगमगा दिया गया. इस खास मौके पर गंगा आरती भी की गई. दीपों की रोशनी और गंगा आरती से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया. इस भव्य आयोजन का नेतृत्व सांसद रमेश अवस्थी ने किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को विशेष अंदाज में मनाने के लिए आयोजित इस दीप महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और दीप जलाए. दीप महोत्सव के साथ ही कार्यक्रम में विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गंगा आरती का भी आयोजन हुआ. आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और वहां मौजूद लोगों ने बड़ी श्रद्धा से आरती में भाग लिया.

 

केंद्रीय मंत्री नायडू ने मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ मनाया पीएम का जन्‍मदिन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर अपने मंत्रालय के सफाई कर्मचारियों के साथ बेहद खास शाम बिताई. इस दौरान उन्‍होंने साथ मिलकर दीये जलाए. केंद्रीय मंत्री नायडू ने इसे लेकर एक्‍स पर जानकारी दी. पोस्‍ट कर उन्‍होंने लिखा- उनके साथ समय बिताना और इस उत्सव का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा. वे हर दिन जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए मैं वास्तव में उनका आभारी हूं. 

PM Modi 76th Birthday: दिल्‍ली में सीएम रेखा गुप्‍ता ने दीयों को किया रोशन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस दौरान उन्‍होंने खुद दियों को रौशन किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर असम में भाजपा और युवा मोर्चा ने गुवाहाटी में दीये जलाए.

PM Modi 76th Birthday: उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

PM Modi 76th Birthday: 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम की शुरुआत

पीएम मोदी का 76वां जन्‍मदिन देशभर में मनाया जा रहा है. दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, बिहार और गुजरात समेत अन्य सभी राज्‍यों में इस अवसर पर 'दीपोत्सव' शुरू हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मरीन ड्राइव में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में भाग लिया. यहां हजारो दीप जलाए गए हैं. 

 

PM Modi 76th Birthday LIVE: दीप कार्यक्रम की तेजस्वी यादव ने की आलोचना

बिहार के स्कूलों और सरकारी परिसरों में PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने के निर्देश दिए गए हैं. इसे लेकर तैयार‍ियां लगभग पूरी हो गई हैं. लेकिन, इसे लेकर जारी किए गए सरकारी आदेश की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आलोचना की है. उन्‍होंने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

PM Modi 76th Birthday LIVE: उज्‍जैन में 'दीपोत्सव' की तैयारी जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में आज शाम 'दीपोत्सव' का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर तैयारी लगातार जारी है. 

Global Wishes to PM Modi LIVE: सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौकेपर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा  उम्मीद करता हूं कि वे सेहतमंद रहें.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सम्राट चौधरी पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम में हुए शामिल

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए. 

PM Narendra Birthday LIVE Updates: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पीयूष गोयल मुंबई में जलाएंगे दीया

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज शाम को 6 बजे सभी स्टार्टअप युवा-युवतियों के साथ एक अभिनंदन का दिया जलाएंगे.
 

PM 76th Birthday Celebrations LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शिवराज ने दिल्ली के पूसा में लगाए पेड़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा में 20 सरपंचों के साथ वृक्षारोपण किया और 'विकसित भारत-ग्रामजी' कार्यशाला में हिस्सा लिया.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम के जन्मदिन पर इंदौर में नितिन नबीन ने किया रोड शो

पीएम मोदी के जन्मदिन पर इंदौर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने रोड शो किया. उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया ब्लड डोनेट

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में दिल्ली बीजेपीअध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान किया.
 

Global Wishes to PM Modi LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उनकी तरफ से भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया है. 

Global Wishes to PM Modi LIVE: पुतिन ने खास अंदाज में दी दोस्त पीएम मोदी को बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है. उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच खास और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

Global Wishes to PM Modi LIVE: सीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की खास बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व और सौभाग्य का दिन है. हम सबने यहां ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की, और यह भी कि भारत का नेतृत्व लंबे समय तक उनके कुशल हाथों में बना रहे.

Global Wishes to PM Modi LIVE: पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए लोग कर रहे रक्तदान-गिरिराज सिंह

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में रक्तदान शिविर लगाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए लोग रक्तदान कर रहे हैं.

Global Wishes to PM Modi LIVE: नितिन नवीन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज हमारा सेवा संकल्प अभियान चल रहा है. रक्तदान के माध्यम से हजारों कार्यकर्ता इसकी शुरूआत कर रहे हैं. आज समस्त भारतवासी मिलकर आशीर्वाद का दीया जलाएंगे.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी ने घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दों का समाधान किया-अमित शाह

वडनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को लेकर बनी अस्पष्टता को दूर किया. उन्होंने सुशासन स्थापित करके और एक स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करके अनियमितताओं, घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दों का समाधान किया. पहली बार लाल किले की प्राचीर से बोलते हुए एक प्रधानमंत्री ने खुद को 'प्रधान सेवक' कहा और इस तरह संविधान की सच्ची भावना को बनाए रखा.

PM Modi 76th Birthday LIVE: वडनगर से वाराणसी रवाना हुई बाइक रैली

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडनगर से वाराणसी तक एक बाइक रैली को झंडी दिखाई. बाइकर्स सात राज्यों से गुजरेंगे और कई गांवों से होते हुए प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे.
 

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता-वडनगर में अमित शाह

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात के वडनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. वह दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं, जिनको 36 देशों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है. 
 

M Narendra Birthday LIVE Updates: पीएम के जन्मदिन पर दिल्ली सीएम ने खाटू श्याम मंदिर में की पूजा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की. 
 

PM 76th Birthday Celebrations LIVE: पीएम के जन्मदिन पर तरुण चुघ ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे.इस दौरान उन्होंने श्री गुरु रामदास जी के चरणों में माथा टेका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए अरदास की.

PM Modi 76th Birthday LIVE: यूपी के डिप्टी सीएम ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में मरीज को फल वितरित किए. साथ ही अस्पताल में ब्लड डोनेट कैंप का उद्घाटन भी किया. उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान आज से शुरू हो रहा है. पूरे हो रहे हैं पूरे 1 महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

 

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रयागराज संगम घाट पर खास पूजा

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संगम घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र के लिए विशेष प्रार्थना और गंगा आरती की गई.
 

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम को दी जन्मदिन की बधाई

 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी. 
 

PM 76th Birthday Celebrations LIVE: तरुण चुघ ने पीएम के जन्मदिन पर स्वर्ण मंदिर में की पूजा

बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम के जन्मदिन पर हरियाणा में कार्यक्रम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत नशा मुक्त नमो मैराथन में शामिल हुए। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाई.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन

पीएम मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में 52 देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी.

Global Wishes to PM Modi LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में 'रन फॉर विकसित भारत' का आयोजन

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में बीजेपी नेता विजय गोयल ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'रन फॉर विकसित भारत' को हरी झंडी दिखाई.

PM 76th Birthday Celebrations LIVE: PM मोदी के जन्मदिन पर मुंबई में खास कार्यक्रम

  • गणेश मंडल पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 'महा आरती' का आयोजन करेंगे.
  • शाम 7 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित होगा.
  • मुंबई की प्रमुख जगहों पर कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
  • सीएम देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अहमदाबाद के हटकेश्वर मंदिर में महा आरती और बाइक रैली का आयोजन किया.
  • CST स्टेशन समेत अन्य प्रमुख जगहों पर भी दीप जलाए जाएंगे.
  • मुंबई बीजेपी रक्तदान शिविर और कई सामाजिक पहल का आयोजन करेगी.
  • पीएम मोदी के जन्मदिन सेवा और सामाजिक गतिविधियों के दिन के रूप में मनाने की योजना.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में विशाल सम्मेलन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में चार लाख से ज्यादा चुने हुए प्रतिनिधियों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें ग्राम प्रधान, विधायक, सांसद, मेयर और जिला पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावा दीप प्रज्जवलन, अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर जैसे कई सेवा कार्य किए जाएंगे.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े का आयोजन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा, संकल्प और सुशासन' अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस बीच महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों में विशेष तैयारी चल रही है.

PM Modi 76th Birthday LIVE: काशी से वडनगर तक 'सेवा संकल्प अभियान यात्रा'

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से 500 बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काशी से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक 'सेवा संकल्प अभियान यात्रा' निकालेंगे.

PM Modi 76th Birthday LIVE: पीएम के जन्मदिन पर काशी से वडनगर तक 500 बाइक रैली

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को कहा कि पीएम के 25 वर्षों के जनसेवा अभियान को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत काशी से गुजरात के वडनगर तक 500 बाइक की विशेष यात्रा निकाली जाएगी.
 

PM Modi 76th Birthday LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर बीजेपी देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Birthday Celebration, PM Modi Birthday Live Updates, PM Modi Birthday Events, PM Narendra Modi, Modi@25
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com