विज्ञापन

राखी के बाद मिठाई और पकवानों के बाद शरीर को दें राहत, ट्राई करें ये नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक

Rakhi Detox Drink : रक्षाबंधन पर पकवान और मिठाइयां खाने के बाद अगर आप खुद को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो घर पर आसान तरीके से डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं रेसिपी-

राखी के बाद मिठाई और पकवानों के बाद शरीर को दें राहत, ट्राई करें ये नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक

Raksha Bandhan Health Tips : रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर मिठाइयों, नमकीन स्नैक्स और तरह-तरह के पकवानों का स्वाद लेना लगभग हर घर की परंपरा है. लेकिन कई बार ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना और मिठाइयों का सेवन करने के बाद पेट भारी महसूस होने लगता है. साथ ही अपच, गैस, एसिडिटी और सुस्ती जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. ऐसे में शरीर को राहत देने के लिए अगले दिन हल्का भोजन और एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक मददगार साबित हो सकता है.

डिटॉक्स का मतलब शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालना नहीं, बल्कि पाचन तंत्र को आराम देना और शरीर को फिर से सामान्य लय में लाना है. इसी वजह है कि कई न्यूट्रिशनिस्ट त्योहारों के बाद पर्याप्त पानी पीने और हल्के ड्रिंक पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. ऐसे में इलायची की चाय एक आसान और असरदार ऑप्शन हो सकती है. इलायची में मौजूद कई नैचुरल यौगिक पाचन को बेहतर बनाने और पेट से जुड़ी असहजता को कम करने में मदद कर सकते हैं.

इलायची डिटॉक्स चाय की रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • हरी इलायची - 2 
  • कप पानी - 2 

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी लें और उसमें दो इलायची को हल्का कूटकर डाल दें. अब पानी को मीडियम फ्लेम पर उबालें. जब पानी लगभग आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद इसे छानकर कप में निकालें और गुनगुना होने पर पिएं. सुबह खाली पेट या नाश्ते से कुछ समय पहले इसका सेवन किया जा सकता है.

क्यों फायदेमंद है इलायची की चाय?

इलायची ड्रिंक का सेवन अगर आप नियमित रूप से करते हैं, तो इससे सेहत को काफी लाभ मिल सकते हैं, जैसे-

इलायची में मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन तंत्र को सपोर्ट करने और अपच, सीने में जलन तथा पेट की परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं. 
त्योहारों के दौरान ज्यादा खाने के बाद यह ड्रिंक पेट को हल्का महसूस कराने में सहायक हो सकती है.

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ एक ड्रिंक पी लेने से स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर नहीं हो जातीं. बेहतर होगा कि त्योहार के अगले दिन पर्याप्त पानी पिएं, मौसमी फल खाएं और बहुत ज्यादा तला-भुना भोजन करने से बचें. अगर पेट से जुड़ी समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें - मेंढक के जहर से "डिटॉक्स"? क्या है कंबो सेरेमनी रिचुअल, जानिए ये कितना खतरनाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Detox, Detox Drink, Detox Drink After Festival, Detox Drink At Home, Rakhsha Bandhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com