विज्ञापन

मेंढक के जहर से "डिटॉक्स"? क्या है कंबो सेरेमनी रिचुअल, जानिए ये कितना खतरनाक

हाल ही में कैंसर की जंग जीत चुके वेलनेस कोच क्रिस्टियन की मौत हो गई. जिसकी वजह है कंबोज रिचुअल जिसमें मेढक के जहर से इलाज किया जाता है. आइए जानते हैं इस रिचुअल के बारे में, आखिर ये क्या है और कैसे शरीर को पहुंचाता है नुकसान.

मेंढक के जहर से "डिटॉक्स"? क्या है कंबो सेरेमनी रिचुअल, जानिए ये कितना खतरनाक
कैंसर सर्वाइवर की जान लेने वाला Kambo Ritual कितना खतरनाक?

हाल ही में वेलनेस कोच क्रिस्टियन ट्रेंड की मौत हो गई, जिसके बाद से एक बार फिर से “टोड डिटॉक्स” यानी मेंढक के जहर से होने वाले इलाज को लेकर चिंता बढ़ गई है. दरअसल ट्रेंड बर्किट लिम्फोमा जैसे दुर्लभ और खतरनाक ब्लड कैंसर से ठीक हुए थे, जिसके बाद उन्होंने नेचुरल और होलिस्टिक हेल्थ तरीकों की तरफ अपना रूख किया था. लेकिन उनका ये रूख उनकी ही जान ले बैठा. दरअसल उन्होंने एक खतरनाक “टोड वैक्सीन” रिचुअल में हिस्सा लिया, जो उनकी मौत की वजह बन गया.

क्या है “टोड वैक्सीन” रिचुअल ?

जिस रिचुअल में क्रिस्टियन ट्रेंड ने हिस्सा लिया इसे “कंबो सेरेमनी” भी कहा जाता है. Frontiers in Pharmacology में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक इसमें मेंढक के जहरीले स्राव (सेक्रेशन) को शरीर पर हल्का जलाकर बने घावों पर लगाया जाता है. जिससे शरीर की गंदगी या टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इस दावे का कोई मजबूत वैज्ञानिक सबूत नहीं है. हालांकि इस प्रथा को करने वाले लोग दावा करते हैं कि ऐसा करने से- 

  • शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं
  • एनर्जी बढ़ती है
  • दिमाग शांत और साफ होता है
  • इमोशनल ट्रॉमा ठीक हो सकता है

क्यों है खतरनाक?

एक्सपर्ट्स की मानें तो मेंढक और टोड के स्राव में कई खतरनाक केमिकल और पेप्टाइड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को गंभीर तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं. मेढक के स्राव में बुफोटेनिन, फाइलोकेरुलीन,टेकीकाइनिन नामक केमिकल पाए जाते हैं जो खून में पहुंचते ही दिल, दिमाग और पाचन तंत्र पर तेजी से असर डाल सकते हैं. जिसकी वजह पर शरीर के कई अंगो और दिल पर भी इनका गंभीर असर पड़ सकता है. जिसकी वजह से-

  • दिल की धड़कन बहुत तेज हो सकती है
  • ब्लड प्रेशर खतरनाक लेवल तक बढ़ सकता है
  • हार्ट रिदम बिगड़ सकती है
  • गंभीर मामलों में कार्डियक अरेस्ट भी हो सकता है

वहीं जो लोग पहले से ही हार्ट या बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए ये और भी खतरनाक हो सकता है.

उल्टी और डिहाइड्रेशन का खतरा

इस रिचुअल में उल्टी होना आम बात मानी जाती है और जिसे “शरीर की सफाई” के तौर पर जाना जाता है. लेकिन ये शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है. बार-बार उल्टी होने से कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

  • शरीर में पानी की भारी कमी
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
  • किडनी पर दबाव
  • ब्लड प्रेशर गिरना
  • खाने की नली में चोट

दिमाग पर भी पड़ सकता है असर

ये जहरीला पदार्थ दिमाग और नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है. जिसकी वजह से-

  • दौरे पड़ना
  • बेहोशी
  • भ्रम
  • हैल्यूसिनेशन

जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

“डिटॉक्स” का दावा क्यों गलत माना जा रहा?

एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर को साफ करने के लिए किसी जहरीले पदार्थ की जरूरत नहीं होती. बल्कि हमारा शरीर खुद बा खुद शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करता है. हमारे शरीर में मौजूद लिवर, किडनी, फेफड़े और पाचन तंत्र शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं. हेल्दी और फिट रहने के लिए आप बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अच्छी नींद, रेगुलर एक्सरसाइज और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कंप्यूटर पर घंटों काम करने से हो रहा है गर्दन में दर्द? श्री श्री रविशंकर ने बताई यह ट्रिक दिला सकती है राहत

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com