विज्ञापन

खाना खाने के बाद गुब्बारे जैसा फूल जाता है पेट, तो रोज खाएं ये 7 सुपरफूड्स

Food For Stomach Gas: बार-बार पेट फूलने से हैं परेशान? तो डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स जो पाचन को बनाएंगे बेहतर.

खाना खाने के बाद गुब्बारे जैसा फूल जाता है पेट, तो रोज खाएं ये 7 सुपरफूड्स
Stomach Gas: गैस, अपच और ब्लोटिंग को दूर करने के लिए क्या खाएं.
NDTV

Best Food For Stomach Gas: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि खाना खाने के बाद पेट भूलने लगता है. क्योंकि अक्सर कई लोगों में खाने के बाद पेट में भारीपन, गैस या ब्लोटिंग की समस्या देखी जाती है. दरअसल कई बार गलत खान-पान या तेजी से खाना खाने की वजह से पेट में हवा भर जाती है, जिससे बेचैनी होने लगती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको महंगी दवाओं की जगह आप अपनी डाइट में इन 7 फूड्स को शामिल कर सकते हैं. 

पेट को हेल्दी रखने के लिए कौन से फूड्स खाएं-

​1. एवोकाडो- (Avocados)

​एवोकाडो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है. इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और हेल्दी फैट होता है. पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को कंट्रोल करता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या कम होती है.

कैस करें सेवन- आप एवोकाडो को टोस्ट में लगाकर खा सकते हैं, सलाद में डालकर खा सकते हैं.

​2. केले- (Bananas)

​केला में पोटैशियम और घुलनशील फाइबर पाया जाता है. अगर आपको नमक खाने के बाद ब्लोटिंग महसूस होती है, तो एक केला खा लें. 

कैस करें सेवन- केला को फल के रूप में खा सकते हैं, स्मूदी में ओट्स या शेक बनाकर पी सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. हल्दी- (Turmeric)

हल्दी भारतीय किचन की शान है, जिसमें औषधीय गुण कूट-कूट कर भरे हैं. हल्दी में  curcumin  नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट की सूजन और जलन को शांत करता है. 

कैस करें सेवन- आप हल्दी वाले पानी का सेवन कर सकते हैं या रात में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं.

​4. पुदीना- (Peppermint)

​पुदीने की पत्तियां पेट को तुरंत ठंडक देती हैं. आपने गौर किया होगा कि भारी खाना खाने के बाद अक्सर पुदीने की चाय या माउथ फ्रेशनर दिया जाता है. पुदीने में मौजूद तत्व पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं, जिससे गैस आसानी से पास हो जाती है और ब्लोटिंग दूर होती है.

कैसे करें सेवन- फ्रेश पुदीने को आप रायता, चटनी और सलाद में डालकर खा सकते हैं.

​5. अदरक- (Ginger)

​अदरक पेट की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है. यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है जिससे खाना जल्दी और आसानी से पचता है. 

कैसे करें सेवन- आप अदरक को चूसकर खा सकते हैं, या इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं.

​6. सौंफ- (Fennel)

​सौंफ के बीजों में ऐसे गुण होते हैं जो पेट की गैस को बनने से रोकते हैं और पाचन नली को आराम देते हैं. 

कैसे करें सेवन- सौंफ को आप खाना खाने के बाद खा सकते हैं या इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं.

​7. टमाटर- (Tomatoes)

​टमाटर में पानी और पोटैशियम की मात्रा बहुत अच्छी होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ब्लोटिंग में मददगार है. 

कैसे करें सेवन- टमाटर को सलाद या सूप या जूस के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना चाशनी बनाएं महाराष्ट्र की फेमस अनारसा मिठाई, जानें हलवाई वाली सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food For Digestion Problem, Food For Bloating, Stomach Gas And Acidity, Pet Gas Dur Karne Ka Upaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com