राजस्थान की पारंपरिक रेसिपीज़ में गट्टे की सब्जी का खास स्थान है. यह डिश खासतौर पर उन इलाकों में लोकप्रिय है जहां ताजी सब्जियां आसानी से उपलब्ध नहीं होती थीं. बेसन के नरम गट्टों और दही की मसालेदार ग्रेवी से तैयार यह सब्जी रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और यह आसानी से घर पर तैयार हो जाती है.
गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सामग्री-
- गट्टे बनाने के लिए,
- 1 कप बेसन
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए,
- 1 कप दही
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं गट्टे की सब्जी-
- सबसे पहले बेसन में अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इस आटे के लंबे रोल बनाकर उबलते पानी में 8-10 मिनट तक पकाएं. ठंडा होने पर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बाउल में दही और बेसन को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर भी मिला दें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरे का तड़का लगाएं. इसके बाद दही का मिश्रण डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं. जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो इसमें कटे हुए गट्टे डाल दें.
- सब्जी को 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
किसके साथ परोंसे?
गर्मागर्म गट्टे की सब्जी को बाजरे की रोटी, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें. इसका पारंपरिक राजस्थानी स्वाद पूरे परिवार को पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें- रसमलाई को दें मैंगो ट्विस्ट! घर पर बनाएं मैंगो मखाना रसमलाई, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का मन करेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं