विज्ञापन

रसमलाई को दें मैंगो ट्विस्ट! घर पर बनाएं मैंगो मखाना रसमलाई, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का मन करेगा

अगर आप आम के मौसम में कुछ अलग और शाही मिठाई ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो मखाना रसमलाई बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

रसमलाई को दें मैंगो ट्विस्ट! घर पर बनाएं मैंगो मखाना रसमलाई, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का मन करेगा
Mango Malai Rasmalai
Instagram

गर्मियों का मौसम आते ही आम से बनी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है. मैंगो शेक, आमरस और मैंगो आइसक्रीम तो लगभग हर घर में बनाई जाती हैं, लेकिन अगर आप इस सीजन में कुछ नया और खास ट्राई करना चाहते हैं तो मैंगो मखाना रसमलाई एक शानदार विकल्प हो सकती है. यह मिठाई पारंपरिक रसमलाई को एक नया ट्विस्ट देती है. आम की मिठास, गाढ़े दूध की मलाईदार बनावट और मखानों का हल्का क्रंच इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती.

रसमलाई भारतीय मिठाइयों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है. वहीं आम को फलों का राजा कहा जाता है. जब इन दोनों का स्वाद एक साथ मिलता है तो एक ऐसा डेजर्ट तैयार होता है जो किसी भी खास मौके की शान बढ़ा सकता है. मखाने इस मिठाई में एक अनोखा टेक्सचर जोड़ते हैं और इसे सामान्य रसमलाई से अलग बनाते हैं. इसके अलावा मखाने पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं, जिससे यह मिठाई स्वाद के साथ थोड़ा पोषण भी देती है.

सामग्री-

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1 कप पका हुआ आम का पल्प
  • 1 कप मखाने
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 8-10 बादाम, कटे हुए
  • 8-10 पिस्ता, कटे हुए
  • कुछ केसर के धागे

बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले मखानों को एक सूखी कड़ाही में 3 से 4 मिनट तक हल्का भून लें. इसके बाद उन्हें हाथों से या मिक्सर में हल्का क्रश कर लें.
  2. अब एक भारी तले के बर्तन में दूध उबालें. दूध को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक वह लगभग एक-तिहाई कम न हो जाए. इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. दूध को थोड़ा ठंडा होने दें. जब दूध गुनगुना रह जाए, तब इसमें आम का पल्प डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बहुत गर्म दूध में आम का पल्प डालने से दूध फट सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें.
  4. अब इस मिश्रण में भुने हुए मखाने डालें और 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं.

सर्विंग बाउल में तैयार मैंगो मखाना रसमलाई  निकालें. ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और थोड़ा सा आम का पल्प डालकर सजाएं. ठंडी-ठंडी परोसी गई यह मिठाई गर्मियों के मौसम में खाने का मजा कई गुना बढ़ा देती है. परिवार की छोटी पार्टी हो या मेहमानों की दावत, यह डेजर्ट सभी को पसंद आ सकता है.

यह भी पढ़े: बार-बार प्यास और थकान से हैं परेशान? पिएं खीरा-सेब की रिफ्रेशिंग स्मूदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rasmalai, Mango
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com