- किशमिश पोषण से भरपूर है.
- किशमिश को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- किशमिश से पाचन बेहतर रह सकता है.
Raisin Health Benefits: किशमिश को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. कई लोग इसे भीगा खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग सूखा. किशमिश को आप किसी भी रूप में खाएं ये सेहत के लिए फायदेमंद है. आपको बता दें कि किशमिश में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कई तरह के विटामिंस, कॉपर, प्रोटीन, पोटैशियम पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. किशमिश (Kismis Ke Fayde) का सेवन खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है. रोजाना किशमिश के सेवन से आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं किशमिश से होने वाले फायदे.
यहां जानें किशमिश खाने के फायदे- Learn Here The Benefits Of Eating Raisin:
1. आयरन-
महिलाएं दिन भर घर और ऑफिश के काम में इतना मशगुल हो जाती हैं कि उन्हें अपनी सेहत का ही ख्याल नहीं रहता है. जिसके चलते उनके शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और उन्हीं में से एक है आयरन. खून की कमी को दूर करने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में किशमिश को शामिल कर सकती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. कब्ज-
पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो आप अपनी डाइट में किशमिश को शामिल कर सकती हैं. किशमिश में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज और पाचन से राहत दिलाने में मददगार है.
Satrangi Sabzi: हरी-भरी रंग बिरंगी सब्जियों से ऐसे बनाएं सतरंगी सब्जी
3. आंखों-
किशमिश में विटामिन ए, बीटा कैरोटिन, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. महिलाएं अपनी डाइट में किशमिश को शामिल कर आंखों को हेल्दी रख सकती हैं.
4. दिमाग-
किशमिश सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि, बच्चों के लिए भी फायदेमंद है. रोजाना बच्चों को इनका सेवन कराने से उनकी मेमोरी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है.
Arhar Dal Benefits: रोजाना सुबह अरहर दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे
5. स्किन-
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर किशमिश फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार है. रोजाना किशमिश के सेवन से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं