विज्ञापन

15 दिन तक लगातार भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? फायदे जान हैरान हो जाएंगे

Raisin Benefits: किशमिश एक ऐसा ड्राई फूट्स है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन आप इसे कैसे खाते हैं इस बात पर भी निर्भर करता है.

15 दिन तक लगातार भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? फायदे जान हैरान हो जाएंगे
Raisin Benefits: भीगी किशमिश खाने के फायदे.

Raisin Health Benefits: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जिसे सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. इसे बड़े ही नहीं बच्चे भी खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी किशमिश खाना पसंद करते हैं, तो अधिक लाभ पाने के लिए इसका सेवन भिगोकर करें. आपको बता दें कि किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे भीगी किशमिश खाने के फायदे.

कैसे करें किशमिश का सेवन- (How To Consume Raisin)

किशमिश को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है, इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ खा सकते हैं, इसके लड्डू बना सकते हैं, इसे रेसिपीज में एड कर सकते हैं. भीगी किशमिश के लिए आपको एक बाउल साफ पानी में 8-10 किशमिश को डालकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना. फिर सुबह खाली पेट इन्हें निकालकर खा लें. आप किशमिश को दूध में पकाकर भी रख सकते हैं और अगले दिन खाली पेट इसका दूध के साथ सेवन कर सकते हैं. या ऐसे ही पानी से निकालकर खा सकते हैं.

भीगी किशमिश खाने के फायदे- (Bheegi Kismish Khane Ke Fayde)

1. हड्डियां के लिए- 

कैल्शियम और बोरॉन से भरपूर होने के कारण किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- दूध में रात भर भिगो दें अंजीर और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, मिलेंगे 8 बड़े फायदे 

Latest and Breaking News on NDTV

2. खून की कमी के लिए- 

अगर आपको आयरन हीमोग्लोबिन की कमी है, तो आप भीगी किशमिश को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

3. पाचन के लिए- 

भीगी किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार है. 

4. कमजोरी-

अगर आप शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं, तो भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) होता है, जो एनर्जी देने और थकान दूर करने में मददगार हैं. 

5. दिल के लिए- 

भीगी किशमिश पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को हेल्दी रखने में मददगार है. 

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raisin Benefits, Bheegi Kismish Khane Ke Fayde, Soaked Raisin Empty Stomach In Morning, Raisin Water Raisin Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com