दक्षिण भारतीय खाने का नाम आते ही सबसे पहले इडली, डोसा और सांभर याद आते हैं. लेकिन इडली डोसा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी कर्नाटक का फेमस रागी मुद्दे ट्राई किया है. यह पारंपरिक डिश दिखने में जितनी साधारण लगती हैं, स्वाद में उतनी ही लाजवाब और पोषण से भरपूर होती है. इसे रागी यानी मंडुआ के आटे से तैयार किया जाता है. कर्नाटक के कई इलाकों में इसे रोजाना के खाने का हिस्सा माना जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा सामग्री चाहिए और न ही बहुत मेहनत. अगर आप भी रोजाना की रोटी और चावल से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो रागी मुद्दे की यह आसान रेसिपी जरूर जान लें.
रागी बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच रागी का आटा और लगभग आधा कप ठंडा या सामान्य पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इस घोल में कोई गांठ (लम्स) नहीं रहनी चाहिए. एक मोटे तले वाली कढ़ाई या पैन में बचा हुआ पानी डालें और उसमें नमक तथा घी मिलाएं. जब पानी में उबाल आने लगे तो तैयार किया हुआ रागी का घोल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें घोल में दोबारा उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और बचा हुआ सूखा रागी का आटा ऊपर से फैलाते हुए डालें. अब बर्तन को ढककर 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
रागी मुद्दे बनाने के लिए सामग्री
जानकारी के अनुसार, घर पर कर्नाटक की यह पारंपरिक डिश बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले 1 कप रागी का आटा, 2 से 2¼ कप पानी, 1 छोटा चम्मच घी या तेल और स्वादानुसार नमक ले लें. इस सभी सामान से रागी मुद्दे तैयार होगा.

ये भी पढ़ें- मूली की सूखी सब्जी कैसे बनाएं? मूली की सूखी सब्जी बनाने की विधि
इस तरह दें रागी मुद्दे को गोल आकार
इसके अलावा, जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथ से छूने लायक रह जाए तो हथेलियों पर थोड़ा पानी या घी लगाा लें. अब मिश्रण को लेकर बड़े लड्डू की तरह गोल आकार दें. बस तैयार है कर्नाटक का पारंपरिक रागी मुद्दे.
रागी मुद्दे किसके साथ खाने में लगते हैं स्वादिष्ट?
रागी मुद्दे को आमतौर पर सांभर, दाल या कर्नाटक की पारंपरिक सब्जियों और करी के साथ खाया जाता है. रागी में फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जााते हैं. हालांकि, इसकी पौष्टिकता के साथ-साथ संतुलित डाइट का ध्यान रखना भी जरूरी है. पहली बार बना रहे हैं तो इसे सही तरीके से पकाएं, ताकि मुद्दे नरम और बिना गांठ वााले बनें.
ये भी पढ़ें- Imarti Recipe: घर पर कैसे बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसभरी इमरती? जानिए आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं