विज्ञापन

चावल से बनी इडली खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें रागी इडली की ये रेसिपी, 20 मिनट में होगी तैयार

Instant Ragi Idli Recipe: अगर आप रोज की इडली में कुछ हेल्दी बदलाव चाहते हैं, तो रागी इडली एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्वादिष्ट भी होती है और पाचन के लिए हल्की भी. यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

चावल से बनी इडली खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें रागी इडली की ये रेसिपी, 20 मिनट में होगी तैयार
Ragi Idli Benefits

Instant Ragi Idli Recipe: रागी कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है. ऐसे में अगर आप सुबह के नाश्ते में इसके आटे से बनी इडली को शामिल करते हैं, तो कई फायदे हो सकते हैं. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए लाभदायक है. ऐसे में अगर आप रोज की इडली में कुछ हेल्दी बदलाव चाहते हैं, तो रागी इडली एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्वादिष्ट भी होती है और पाचन के लिए हल्की भी. यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

Latest and Breaking News on NDTV

रागी इडली कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • रागी का आटा (1 कप)
  • सूजी (½ कप)
  • दही (1 कप)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी
  • तेल 
  • बेकिंग सोडा (½ चम्मच)

रागी इडली बनाने की विधि

  • बैटर तैयार करना: एक बड़े बाउल में रागी का आटा, सूजी और दही डालकर अच्छे से मिलाएं. मिश्रण को थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा स्मूथ बैटर जैसा बना लें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो.
  • अब बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए और इडली मुलायम बने.
  • सेट हो चुके बैटर में नमक डालें. इडली बनने से ठीक पहले उसमें बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिला दें. जैसे ही झाग बनने लगे, समझ जाएं कि बैटर तैयार है.
  • इडली स्टैंड के मोल्ड में थोड़ा तेल लगाएं ताकि इडली चिपके नहीं. मोल्ड में तैयार बैटर डालें और कुकर या स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं.  इडली पक गई है या नहीं, यह चेक करने के लिए टूथपिक डालें. अगर वह साफ बाहर आए, तो इडली तैयार है.
  • इडली को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर चम्मच की मदद से मोल्ड से निकाल लें. इसे नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ गर्मागरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: तरबूज केमिकल से पका है या नहीं? इन 5 ट्रिक्स की मदद से लगाएं पता!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com