विज्ञापन

तरबूज केमिकल से पका है या नहीं? इन 5 ट्रिक्स की मदद से लगाएं पता!

Chemically Ripen Watermelons: आज हम आपके साथ कुछ ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं तरबूज नेचुरल तरीके से पका है या नहीं.

तरबूज केमिकल से पका है या नहीं? इन 5 ट्रिक्स की मदद से लगाएं पता!
How To Identify Real Watermelon

Chemically Ripen Watermelonsजैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है खुद को लू से बचाने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. तरबूज एक ऐसा फ्रूट है, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर के इलेक्ट्रोलाइट स्तर को संतुलित करने में मदद भी मदद करता है, लेकिन आजकल मार्केट में केमिकल वाले तरबूज ज्यादा मिलने लगे हैं. अगर बिना चेक किए इन्हें खरीद जाए, तो शरीर को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना भी पड़ सकता है. इसलिए आज हम आपके साथ कुछ ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं तरबूज नेचुरल तरीके से पका है या नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

केमिकल से भरा तरबूज घर मे कैसे पहचानें?

रंग पर ध्यान दें: नेचुरल तरीके से पका तरबूज बाहर से ज्यादा चमकदार नहीं होता. ऐसे में अगर आपको तरबूज की सतह बहुत ज्यादा चमकदार या एकदम एकसमान हरे रंग की दिख रही है, तो हो सकता है इसे केमिकल से तैयार किया गया हो.

कटे हुए तरबूज का रंग देखें: जब आप तरबूज काटते हैं, तो उसका गूदा हल्का लाल या गुलाबी रंग का होना चाहिए. अगर गूदा बहुत गहरा लाल दिखे, तो हो सकता है कि उसमें केमिकल मिलाया गया हो. इतना ही नहीं, अगर आपको तरबूज के अंदर सफेद या पीले धब्बे दिखें, तो भी सतर्क रहें.

बीज से पहचानें: नेचुरल तरीके से पके तरबूज के बीज काले या गहरे भूरे रंग के होते हैं. ऐसे में अगर आपको इसके बीज का रंग सफेद या बहुत हल्के रंग दिखें, तो हो सकता है तरबूज को समय से पहले या केमिकल की मदद से पकाया गया है. 

खुशबू से पहचानें: असली तरबूज का स्वाद मीठा और ताजगी भरा होता है. ऐसे में अगर तरबूज खाने पर स्वाद अजीब, फीका या हल्का कड़वा लगे, तो उसे न खाएं. आपको बता दें केमिकल वाले तरबूज में नेचुरल खुशबू भी कम होती है.

पानी में टेस्ट करें: तरबूज का एक छोटा टुकड़ा काटकर पानी में डालें. अगर पानी का रंग हल्का गुलाबी या लाल होने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि उसमें नकली रंग मिलाया गया है. असली तरबूज पानी में रंग नहीं छोड़ता. 

इसे भी पढ़ें: काली पड़ गई है चांदी? इस देसी तरीके से लौट आएगी पुरानी चमक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com