विज्ञापन

Meteor या Hunter... ऑफिस आने-जाने के लिए कौन है बेस्ट 350cc की बाइक, चौथी वाली भी बेस्ट

ऑफिस आने-जाने वालों के लिए 350cc की बेस्ट बाइक के बारे में जानें, Royal Enfield Hunter 350, Classic 350, Meteor 350 या Honda H’ness CB350 कौन रहेगी आपके लिए सही?

Meteor या Hunter... ऑफिस आने-जाने के लिए कौन है बेस्ट 350cc की बाइक, चौथी वाली भी बेस्ट
Royal Enfield Meteor 350

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए 350cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में Royal Enfield, Honda समेत कई ऑप्शन मौजूद हैं. इस सेगमेंट की बाइक्स में आपको बेहतर पावर, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और लंबी दूरी के लिए अच्छी क्षमता मिलती है. हालांकि, रोजाना शहर में इस्तेमाल के लिए बाइक चुनते समय माइलेज, वजन, सीटिंग पोजिशन और ट्रैफिक में हैंडलिंग भी काफी मायने रखती है.

इसमें आपको Royal Enfield Hunter 350 से लेकर Honda H'ness CB350 तक के ऑप्शन मिल जाते हैं. आइए आपको 350cc बाइक्स के बारे में बताते हैं जो ऑफिस आने-जाने वालों के लिए उपयोगी हो सकती हैं.

Royal Enfield Hunter 350

अगर आपका बजट सीमित है और आप ऑफिस आने-जाने के लिए एक स्टाइलिश 350cc बाइक चाहते हैं, तो Royal Enfield Hunter 350 एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.38 लाख रुपये से शुरू होकर 1.70 लाख रुपये तक जाती है.
Hunter 350 में मॉडर्न नियो-रेट्रो रोडस्टर डिजाइन मिलता है. ये Royal Enfield की सबसे हल्की और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिलों में से एक है. इसकी कॉम्पैक्ट बॉडी की वजह से शहर के ट्रैफिक और संकरी सड़कों पर इसे संभालना आसान होता है.

बाइक में 349.34cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड J-Series इंजन दिया गया है. यह इंजन 20.21 PS की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. फीचर्स की बात करें तो Hunter 350 में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑप्शनल ट्रिपर नेविगेशन और बेहतर सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS मिलता है. रोजाना ऑफिस कम्यूट में बाइक करीब 36km/l का माइलेज दे सकती है.

Honda H'ness CB350

Honda H'ness CB350 अपनी जापानी इंजीनियरिंग और रिफाइंड इंजन के लिए जानी जाती है. इस बाइक की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.93 लाख रुपये से 1.98 लाख रुपये के बीच है. इसमें क्लासिक रेट्रो डिजाइन के साथ काफी मात्रा में क्रोम एलिमेंट्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं. बाइक की अपराइट राइडिंग पोजिशन और आरामदायक सीट इसे लंबी दूरी और रोजाना ऑफिस कम्यूट दोनों के लिए उपयोगी बनाती है.

Honda H'ness CB350 में 348.36cc फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. ये 21.07 PS की अधिकतम पावर और 30 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है. फीचर्स में ऑल-LED लाइटिंग, Bluetooth कनेक्टिविटी और Honda Selectable Torque Control शामिल हैं. ऑफिस कम्यूट में यह बाइक करीब 35 से 40km/l का औसत माइलेज दे सकती है.

Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350 भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय और पहचान वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.81 लाख रुपये से शुरू होकर 2.16 लाख रुपये तक जाती है. Classic 350 में राउंड हेडलैंप, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और इसका खास एग्जॉस्ट नोट मिलता है. इसका डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देता है. ऑफिस आने-जाने के दौरान भी यह बाइक प्रीमियम और कमांडिंग राइडिंग एक्सपीरियंस देती है.

इसमें 349cc एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2bhp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. ये भी J-Series प्लेटफॉर्म पर आधारित है और पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर रिफाइनमेंट के साथ आता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें छोटा LCD डिस्प्ले, फ्यूल गेज, Tripper नेविगेशन और डुअल-चैनल ABS शामिल हैं. बाइक का वजन 195kg है, लेकिन इसका इंजन करीब 35 से 40km/l का माइलेज देने में सक्षम है. इस वजह ये रोजाना ऑफिस जाने के साथ लंबी राइड के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है.

Royal Enfield Meteor 350

अगर आपका ऑफिस घर से काफी दूर है और आप आरामदायक क्रूजर बाइक चाहते हैं, तो Royal Enfield Meteor 350 एक विकल्प हो सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.96 लाख रुपये से शुरू होकर 2.19 लाख रुपये तक जाती है. Meteor 350 में क्रूजर डिजाइन के साथ 765mm की लो सीट हाइट, आगे की तरफ सेट फुटपेग और बड़ा विंडस्क्रीन दिया गया है. इसकी रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन लंबी दूरी के दौरान थकान कम करने में मदद करती है.

बाइक में वही 349.34cc J-Series इंजन मिलता है, जो 20.21 PS की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. क्रूजर होने के कारण इसका इंजन लो-एंड टॉर्क पर अच्छा फोकस देता है, जिससे बार-बार गियर बदलने की जरूरत कम पड़ती है. फीचर्स में LED हेडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग पोर्ट और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हैं. लंबी ऑफिस कम्यूट और हाईवे राइड के लिए बनाई गई Meteor 350 करीब 41km/l तक का माइलेज दे सकती है.

ऑफिस कम्यूट के लिए कौन सी बाइक बेहतर?

इन चारों बाइक्स की अपनी अलग खासियत है. Hunter 350 शहर के ट्रैफिक में आसान हैंडलिंग और बाकियों की तुलना में कम कीमत के कारण बजट-फोकस्ड खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. Honda H'ness CB350 रिफाइंड इंजन और आरामदायक राइडिंग अनुभव चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प है. Classic 350 उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन है जो रेट्रो डिजाइन और मजबूत रोड प्रेजेंस चाहते हैं. वहीं, अगर रोजाना लंबी दूरी तय करनी है तो Meteor 350 अपनी क्रूजर राइडिंग पोजिशन और लो सीट हाइट के कारण ज्यादा आरामदायक विकल्प साबित हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
350cc Motorcycle India, 350cc Motorcycles, Royal Endfield, Bike, Office Commute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com