विज्ञापन

'हमें उकसाने की कोशिश न करे मुस्लिम लीग...', सावरकर विवाद पर भाजपा ने खींची 'लक्ष्मण रेखा'

चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ऐसे विषय नहीं हैं जिन पर राजनीतिक दलों की सुविधा के अनुसार फैसला किया जाए.

'हमें उकसाने की कोशिश न करे मुस्लिम लीग...', सावरकर विवाद पर भाजपा ने खींची 'लक्ष्मण रेखा'
भाजपा ने कहा कि मुस्लिम लीग को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले सावरकर से जुड़े मामलों में दखल नहीं देना चाहिए.
NDTV

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार (10 अगस्त) को मुस्लिम लीग को चेतावनी दी कि वह विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े एक सवाल के कारण एक शिक्षक को निलंबित किए जाने पर हुए विवाद को लेकर पार्टी को 'उकसाने' की कोशिश न करे. इसके अलावा पार्टी ने वंदे मातरम् विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, 'अगर ऐसा है, तो उन्हें इटली का राष्ट्रगान गाने दें.'

भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी मुस्लिम लीग कोई विशेष विमर्श को बनाने की पुरानी परिपाटी की ‘वापसी' की कोशिश करती है, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी.

सावरकर मामले में दखल न दे मुस्लिम लीग: भाजपा

केरल की कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार में शिक्षा विभाग इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक के पास है. चंद्रशेखर ने कहा कि हमें उकसाएं नहीं. उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले सावरकर से जुड़े मामलों में दखल नहीं देना चाहिए.

चंद्रशेखर ने राज्य में 'वंदे मातरम्' का पूरा संस्करण नहीं गाने के फैसले को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश का राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत तब तय किए गए थे जब सत्ता में कांग्रेस की सरकार थी.

चंद्रशेखर ने सवाल किया, "तो फिर आज कांग्रेस के लोग क्यों कह रहे हैं कि हम यह अंतरा नहीं गाएंगे, हम वह अंतरा नहीं गाएंगे?"

भाजपा नेता का यह बयान केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन और कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन द्वारा ‘वंदे मातरम्' का पूरा संस्करण गाए जाने का विरोध करने के एक दिन बाद आया.

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर क्या बोले चंद्रशेखर?

चंद्रशेखर ने इस मामले पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ऐसे विषय नहीं हैं जिन पर राजनीतिक दलों की सुविधा के अनुसार फैसला किया जाए.

उन्होंने कहा, "हम भारतीय, जो भारत के नागरिक हैं, इसे पूरा गाएंगे और राष्ट्रगान ‘जन गण मन' को भी पूरा गाएंगे."

चंद्रशेखर ने कहा कि अगर कांग्रेस को इससे कोई दिक्कत है, तो वह उसके नेताओं को इटली के राष्ट्रगान की एक प्रति भेज सकते हैं. अगर ऐसा है तो उन्हें इटली का राष्ट्रगान गाने दीजिए." 

क्या है सावरकर विवाद जिसकी वजह से शिक्षक हुआ सस्पेंड? 

6 अगस्त 2026 को केरल के कासरगोड जिले के स्कूलों में आयोजित प्राथमिक स्तर की 'फ्रीडम क्विज' क्विज़ में पूछा गया था कि अंग्रेजों से सबसे अधिक सजा पाने वाले स्वतंत्रता सेनानी कौन थे और उत्तर कुंजी में वी.डी. सावरकर का नाम था. 

इसके बाद, इस मामले ने तूल पकड़ा ली. दरअसल वामपंथी दलों ने इसे शिक्षा का भगवाकरण करने और दक्षिणपंथी एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया. इसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए और इस सवाल को तैयार करने वाले टीचर गुरु प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: FCRA और परिसीमन बिलों पर सस्पेंस, विपक्ष के साथ 'गिव एंड टेक' वाली डील करेगी सरकार; क्या प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veer Savarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com