विज्ञापन

हॉस्टल की छत पर छात्रा से रेप, CCTV फुटेज में स्टाइल मारता दिखा आरोपी गार्ड, हाफ एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

अहमदाबाद से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने ही छत पर टहलने गई छात्रा से दुष्कर्म किया. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

अहमदाबाद के एक पीजी हॉस्टल से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे देश को बेटियों की सुरक्षा को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल शनिवार की रात इस हॉस्टल की छत पर टहल रही एक छात्रा के साथ वहीं के सिक्योरिटी गार्ड ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. छात्रा इस दौरान विरोध ना कर सके इसके लिए आरोपी उसके गले को वायर से दबाए रहा.छात्रा की हालत गंभीर है, लेकिन इस घटना के जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं वो पुलिसवालों को भी हैरान कर रहे हैं. इन सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड न सिर्फ सहजता के साथ आता-जाता दिखाई दे रहा है बल्कि लिफ्ट में लगे आईने में अपना चेहरा देख स्टाइल मारता भी दिख रहा है. हालांकि इस आरोपी का स्टाइल ज्यादा देर नहीं चला और पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसे अरेस्ट कर लिया. एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है और एक नए फुटेज में वो हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता दिख रहा है.

आरोपी ने छत पर पहुंचकर दरवाजा बंद कर लिया और लड़की का गला वायर से दबा दिया

घटना शनिवार रात की है. पीड़ित छात्रा यहां पिछले एक साल से रह रही है और अक्सर हॉस्टल की छत पर टहलने जाया करती थी. शनिवार रात जब वह टहलने पहुंची तो आरोपी सिक्योरिटी गार्ड भी वहां पहुंच गया. उसने पहले छत का दरवाजा बंद किया और फिर छात्रा पर हमला कर उसका गला दबा दिया. आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया. लड़की का गला उसने वायर से दबाया हुआ था, जिसके कारण वह चिल्ला नहीं पाई. लड़की की हालत बिगड़ी हुई है और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है. 

आरोपी का सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस भी हैरान

घटना की खबर सुनकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने सिक्योरिटी गार्ड की गतिविधियों को देखने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी. इन रिकॉर्डिंग्स में जो दिखा उससे पुलिस भी हैरान रह गई. लिफ्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लिफ्ट के अंदर आता दिख रहा है. वह जैसे ही लिफ्ट में घुसता है तो सबसे पहले सामने अपने चेहरे को देखता है, स्टाइल मारता है और 19 बार अपने बालों को ठीक करता है. वह यहीं नहीं रुकता, चेहरे और मूंछों को भी सेट करता दिखता है और फिर उतर जाता है, लिफ्ट के सामने ही छत की ओर जाने वाली सीढ़ियां थीं, जिस पर चढ़कर वह छत पर जाता है और वारदात को अंजाम देता है और फिर वह हॉस्टल की बिल्डिंग से बाहर निकल जाता है. 

एक बार माफ कर दो साहेब- आरोपी

लिफ्ट, सीढ़ियों पर उसके चढ़ने और वारदात के बाद हॉस्टल से बाहर निकलने के उसके सीसीटीवी फुटेज के बाद एक और वीडियो भी आया जिसमें आरोपी घायल होकर अस्पताल में पड़ा है और पुलिस वालों के हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है. दरअसल पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह को हेबतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर रही थी तो वह बचने के लिए भागने लगा, जिसके चलते पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी. आखिरी वीडियो उसी समय का है. वीडियो में आरोपी बार-बार पुलिस से एक ही गुहार लगा रहा है कि इस बार माफ कर दीजिए, ऐसा कभी नहीं करूंगा. एक बार माफ कर दीजिए ऐसा कभी नहीं करूंगा. पुलिस ने ये भी खुलासा किया है कि धर्म सिंह 4 दिन पहले ही सिक्योरिटी गार्ड के रूप में यहां काम करने आया था. वो यूपी के हरदोई जिले का रहने वाला है और अहमदाबाद में सुरक्षा गार्ड के रूप में कई कंपनियों में काम कर चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Crime, Physical Assault, CCTV Footage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com